Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शेयर बाजार: दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 192 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,600 पार

नई दिल्ली। दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार में काफी तेजी देखने को मिली। एक घंटे के सेशन में सेंसेक्स में 195 अकों की और निफ्टी में 56.55 अंकों की बढ़त देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 195 अंकों की तेजी के साथ 39,252.93 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 56.55 अंकों की वृद्धि के साथ 11644.95 पर कारोबार की शुरुआत की।

share market on diwali muhurat trading sensex jumps

सेंसेक्स 192 अंकों की बढ़त के साथ 39250.20 पर बंद हुआ। निफ्टी 44.10 अंक मजबूत होकर 11,628.00 पर बंद हुआ। बाजार खुलते ही निवेशकों ने खरीद में तेजी दिखाई। सेंसेक्स में तेजी होने से टाटा मोटर्स, यस बैंक, इंफोसिस, वेदांता लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्री को फायदा हुआ। इनके शेयर 16.07 प्रतिशत तक चढ़े।

दिवाली के दिन वैसे तो शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन एक घंटे की ट्रेडिंग होती है। इस दौरान निवेशक कुछ खरीदारी कर परंपरा को निभाते हैं। हिंदू कैलेंडर वर्ष के मुताबिक दिवाली के साथ ही नए संवत की शुरुआत भी होती है। इसीलिए मुहूर्त ट्रेडिंग की जाती है। विशेष कारोबारी सत्र दिन के सबसे शुभ मुहूर्त में रखा जाता है। इस साल यह रविवार को शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे तक चला। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में ऐक्टर राजकुमार राव और मौनी रॉय भी मौजूद रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+