Share Market: सेंसेक्स में आई 447 अंकों की गिरावट, निफ्टी पहुंचा दस हजार के स्तर से नीचे

नई दिल्ली। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में एक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स में 447 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ ही सेंसेक्स 31,922 के स्तर पर जा पहुंचा। शाम को सेंसेक्स 447 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को सुबह सेंसेक्स 32,339.50 के स्तर पर खुला था, जबकि इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 32,370.04 के स्तर पर बंद हुआ था।

Share Market: सेंसेक्स में आई 395 अंकों की गिरावट, निफ्टी पहुंचा दस हजार के स्तर से नीचे

वहीं दूसरी ओर, निफ्टी में भी तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसी की वजह से निफ्टी 10 हजार से स्तर से भी नीचे चला गया। निफ्टी में 159 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 9,962 के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी शुक्रवार को सुबह 10,094 के स्तर पर खुला था और गुरुवार शाम को निफ्टी 10,121.90 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में 1 फीसदी से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार में सिर्फ भारत में ही गिरावट नहीं देखी गई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई। इस अंतरराष्ट्रीय गिरावट की वजह से तमाम एशियाई बाजार में कमजोरी दर्ज की गई। इस गिरावट का कारण दुनिया भर के शेयर बाजार में हो रही बिकवाली है। शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन काफी खराब साबित हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+