Sensex: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पचास शेयरों वाले निफ्टी के शेयरों ने उच्च स्तर को छू लिया है। निफ्टी के पचास शेयरों में से करीब चालीस शेयरों में रिकॉर्ड स्तर पर लेन-देने जारी है।

सुबह पचास शेयरों वाले निफ्टी के शेयरों में 8441.7 स्तर पर है। जिसमें 10.95 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। वहीं संसेक्स शेयरों में भी बढ़ोतरी जारी है।
फिलहाल सेंसेक्स 28196.68 पर आ गया है। सेंसेक्स में 33.39 अंकों की बढ़त देखी गई है। लगातार उच्च स्तर पर बढ़े शेयर बाजार को देख शेयर बाजार में रुचि लेने वाले बिजनेमैनों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
अभी भी सेंसेक्स में तेजी जारी है। यह आंकड़े बिजनेस स्टैंडर्ड पर आधारित।












Click it and Unblock the Notifications