शेयर मार्केट हुआ क्रैश, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट
मुंबई, 14 फरवरी। शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज एक बार फिर से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में 1164 अंको की गिरावट देखने को मिली है। 10.10 बजे सेंसेक्स में दो फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 57010 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी की बात करें तो इसमे भी दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल निफ्टी 17022 अंकों पर यानि 352 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। वैश्विक बाजार में आज भारी बिकवाली का दबाव भारतीय बाजार में भी देखने को मिला है। जिस तरह से अमेरिका ने चेतावनी दी है कि रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है जिसकी वजह से तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह से तेल कंपनियों और गैस कंपनियों के सेयर में भारी गिरावट देखने को मिला है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है और कंपनी के शेयर 2300 तक पहुंच गए हैं। बाजार में जबरदस्त बिकवाली का दबाव है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर भी देखने को मिल रहा है। एसके साथ ही बैंक, स्टील के शेयर में भी गिरावट देखने को मिला है। बंधन बैंक में 3.46 फीसदी, बर्गर किंग में 2.85 फीसदी, फ्यूचर रिटेल में 1.70 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी बैंक मे 2.56, एसबीआई में 3.32, एक्सिस बैंक में 2.30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
शेयर मार्केट में आज लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते लगातार तीन दिन गिरावट के बाद बाजार बंद हुआ था। ऐसे में इस हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट से निवेशकों में निराशा देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में जिस तरह से तकरीबन 1300 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और निफ्टी में 350 अंकों की गिरावट देखने को मिली है उससे निवेशकों के लगभग पांच लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications