बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 376 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी तेजी

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे दिन बढ़त के साथ खुलने के बाद बढ़ते के साथ ही बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 376.42 अंकों की बढ़त के साथ 33,605.22 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100.30 अंक बढ़कर 9,914 पर बंद हुआ है। वहीं बाजार खुला भी हरे निशान पर था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 729.33 अंकों की बढ़त के साथ 33,958.13 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 212.95 अंक बढ़कर 10,026.65 पर खुला।

share market, share bazar, share market today, share bazar today, sensex, nifty, शेयर मार्केट, शेयर बाजार, शेयर बाजार खुला, सेंसेक्स, निफ्टी, शेयर बाजार टुडे

आज अच्छी बात ये रही कि शुरुआती कारोबार में सभी 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे हैं। वहीं निफ्टी पर 49 कंपनियों के शेयर में लिवाली और एक में बिकवाली दर्ज हुई। सुबह 9.53 बजे का आंकड़ा देखें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 644.79 अंकों (1.94 फीसदी) की बढ़त के साथ 33,873.59 पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 184.55 (1.88 फीसदी) अंकों की बढ़त के साथ 9,998.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अलग-अलग कंपनी के शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 4.44 फीसदी की मजबूती दिखी।

इसके अलावा इंडसइंड बैंक के शेयर में 4.32 फीसदी, टाटा स्टील में 3.84 फीसदी और एचडीएफसी के शेयर में 3.56 फीसदी की मजबूती दिखी। एनएसई की बात करें तो गेल के शेयर में सबसे अधिक 3.68 फीसदी की बढ़त दिखी है। विप्रो के शेयर में 1.49 फीसदी, रिलायंस के शेयर में 1.48 फीसदी और सना फर्म के शेयर में 0.84 फीसदी की तेजी देखी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+