शेयर बाजार : शेयर बाजार के चौंकाने वाले नतीजे

डॉलर से क्या पड़ रहा है फर्क
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश की दिशा, वैश्विक बाजारों का रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत से भी आगामी सप्ताह शेयर बाजार की चाल प्रभावित होगी।
मॉनसून में निवेशक क्या करें
मौजूदा मानसून सत्र में निवेशकों की निगाह मानसूनी बारिश के प्रदर्शन पर भी लगी रहेगी। बारिश का देश की अर्थव्यवस्था पर काफी असर होता है। देश की दो-तिहाई आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है और देश की कृषि मुख्यत: बारिश के ही आसरे है।
मौसम विज्ञान कार्यालय द्वारा मानसूनी बारिश के औसत से कम रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। बारिश कम होने से महंगाई बढ़ने का अंदेशा है। इस स्थिति ब्याज दरों के घटने की संभावना भी घट जाएगी, जिसका प्रतिकूल असर पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications