अब तक के उच्चतम स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स 65 हजार के पार, निफ्टी में भी उछाल
भारतीय बाजार हफ्ते के पहले दिन रिकॉर्ड हाई पर खुले, जहां सेंसेक्स 65 हजार के पार चला गया। निफ्टी भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 हजार के पार है। इन अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच निवेशकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।
हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स में 353.34 का उछाल देखा गया, जहां 65,071.90 पर ट्रेडिंग हो रही। इसके अलावा निफ्टी 99.85 प्वाइंट के उछाल के साथ 19,288.90 पर खुला। वहीं बैंक निफ्टी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वो 45 हजार के ऊपर ट्रेडिंग कर रहा।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक महंगाई कम होने की वजह से बाजार को सपोर्ट मिला। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम में कमी ने बाजार को मजबूत करने में मदद की। उन्होंने आगे कहा कि कुछ विदेशी फैक्टर भी बाजार के ऑल टाइम हाई होने में मदद कर रहे, इसमें सबसे ज्यादा अहम विदेशी निवेशक हैं।
पिछले कुछ दिनों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार पर भरोसा जताते हुए जमकर निवेश किया। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले मजबूत रुपये ने भी बाजार में तेजी लाई।
HDFC का शानदार प्रदर्शन
हाल ही में एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प का विलय हुआ था। जिसका उसके शेयर पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ रहा। सोमवार को उसके शेयर रिकॉर्ड हाई पर नजर आए। इस वजह से बैंक का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ के पार चला गया। वहीं HDFC के शेयर 1750 के आसपास कारोबार कर रहे।
इस साल मार्केट में 6 प्रतिशत का उछाल
साल 2023 शेयर बाजार के निवेशकों के लिए अच्छा जा रहा। साल की शुरुआत में सेंसेक्स 61,167 पर था। महज 6 महीने पर ही मार्केट में 6 प्रतिशत से ज्यादा (3918 अंक) का उछाल देखा गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में भी मार्केट में तेजी देखने को मिलेगी। ऐसे में अगर आप निवेश का मन बना रहे, तो आपके लिए अच्छा मौका है।












Click it and Unblock the Notifications