धड़ाम से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का
मुंबई। बुधवार को यूपी बिहार में उपचुनावों की गिनती के बीच शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 60 अंकों की गिरावट के साथ 33,785 पर खुला। दोपहर 11.30 बजे तक सेंसेक्स 204 अंक गिरकर 33,652.12 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 65.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,361.60 पर कारोबार कर रही है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की अगर बात करें तो दोनों में बिकवाली का माहौल देखा जा रहा है। एफएमसीजी, पावर, बैंकिंग, मेटल, ऑइल ऐंड गैस के शेयरों में थोड़े दबाव में दिख रहे हैं, वहीं आईटी के शेयर थोड़ी बेहतर स्थिति में दिख रहे हैं।
रुपये की शुरुआत आज सपाट चाल के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 64.88 के स्तर पर खुला है। कल भी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 15 पैसे की बढ़त के साथ 64.89 के स्तर पर बंद हुआ था।
लूजर्स:
भारती इंफ्राटेल, हिंडाल्को, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स और कोल इंडिया
गेनर्स:
टेक महिंद्रा, अंबुजा सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, गेल, एचसीएल टेक, टीसीएस, एलएंडटी, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी












Click it and Unblock the Notifications