शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 625 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। शुक्रवार को शेयर बाजार में अचानक भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा गिरकर 36000 के स्तर के नीचे जा पहुंचा। जबकि निफ्टी 193.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,758 पर पहुंच गया। दुनियाभर के बाजार में गिरावट और घरेलू बाजार में बिकवाली का असर सेंसेक्स पर भी पड़ा और ये दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर 625.58 अंकों की गिरावट के साथ 35,806 पर जा पहुंचा।

sensex nifty dive 1 percent weak global cues, sensex down by 625 points

इसके पहले, गुरुवार को सेंसेक्‍स 53 अंक कमजोर होकर 36432 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 8 अंकों की गिरावट के साथ 10959 के स्‍तर पर बंद हुआ था। हालांकि बुधवार और मंगलवार को सेंसेक्स ने बढ़त हासिल की थी लेकिन शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा।

बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मेक्सिको पर सुरक्षा दीवार के लिए कोष मांगे जाने पर तकरार के कारण बाजार में गिरावट आई है। जबकि अमेरिका में संघीय सरकार का कामकाज बंद होने से कई एशियाई बाजार पर भी इसका असर पड़ा है। सेंसेक्स ने गिरालट के साथ ही आज के कारोबार की शुरुआत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+