सेंसेक्स में 300 अंकों का उछाल, पहुंचा 35000 के पार, निफ्टी में बढ़त

नई दिल्ली। शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी का दौर देखने को मिला है। सेंसेक्स करीब 300 अंकों के उछाल के साथ 35 हजार के आंकड़े को पार कर गया। दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट के आस-पास सेंसेक्स 35 हजार का आंकड़ा पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स में उछाल के साथ-साथ निफ्टी में भी तेजी का दौर नजर आया है। निफ्टी भी 10,700 के पार पहुंच गया। हाल के दिनों में शेयर बाजार में सबसे बड़ी उछाल है। जानकारी के मुताबिक बाजार में उछाल का असर आगे भी जारी रहेगा।

सेंसेक्स में 300 अंकों का उछाल, पहुंचा 35000 के पार

शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी उछाल नजर आया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही रिकॉर्ड उछाल दर्ज की। जहां सेंसेक्स 35,021.28 प्वाइंट्स पर रहा। वहीं निफ्टी भी नई ऊंचाई पर पहुंचा और 10,700 के आंकड़े को पार कर गया। जानकारी के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक सकारात्मक योगदान की वजह से सेंसेक्स में उछाल नजर आया।

इससे पहले शुक्रवार को बाजार खुलने के कुछ घंटे बाद ही सेंसेक्स में उछाल का असर नजर आने लगा था। शुरूआत में ये उछाल 200 से ज्यादा अंकों का था, हालांकि बाद में ये 300 के प्वाइंट्स को भी पार कर गया। जिसकी वजह से सेंसेक्स 35 हजार के ऊपर चला गया। हालांकि रुपये की शुरुआत शुक्रवार को कमजोर रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे घटकर 66.83 के स्तर पर खुला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+