शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने 800 अंकों की लगाई लंबी छलांग, निफ्टी 11000 के पार

नई दिल्ली। शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 800 अंकों की मजबूती के साथ 37,500.85 के स्तर तक पहुंच गया। जबकि निफ्टी में 224 प्वाइंट का उछाल आया और ये 11,053.65 के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 228.23 अंक की बढ़त के साथ 36,701.16 अंक पर बंद हुआ था।

Sensex gains 800 points nifty crosses 11000 points

FPIs को राहत देने और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से निवेशक उत्साहित हैं। बैंकिंग शेयरों में आज तेजी देखी गई। बीएसई का सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक मजबूत होकर 37500 को पार कर गया। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणाओं के बाद शेयर बाजार में तेजी का अनुमान था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों को तुरंत 70 हजार करोड़ और होम लोन कंपनियों को 20 हजार करोड़ की अतिरिक्त फंडिंग का वादा किया है। सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत की उछाल आने का अनुमान लगाया गया था। सोमवार को बैंकिंग सेक्टर के शेयर में उछाल देखने को मिला है।

रुपए में गिरावट जारी

वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपए में आज शुरुआती कारोबार में एक बार फिर से कमजोरी देखने को मिली है। आज एक बार फिर से रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 71.98 प्रति डॉलर के भाव पर खुला। फिलहाल यह 71.95 के स्तर पर है। इससे पहले बीते सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 71.66 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

माना जा रहा है कि पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स पर प्रस्तावित सरचार्ज को सरकार हटा सकती है, जिसके चलते रुपए में कुछ हद तक मजबूती देखने को मिल सकती है। दरअसल जिस तरह से अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चल रही है, जिसकी वजह से दुनियाभर में करेंसी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+