सेंसेक्स में 5 साल की सबसे बड़ी गिरावट
मुंबई| देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को पिछले लगभग पांच सालों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 854.86 अंकों की गिरावट के साथ 26,987.46 पर और निफ्टी 251.05 अंकों की गिरावट केसाथ 8,127.35 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स छह जुलाई, 2009 को 869.65 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 148.09 अंकों की गिरावट के साथ 27,694.23 पर खुला और 854.86 अंकों या 3.07 फीसदी गिरावट के साथ 26,987.46 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,698.93 के ऊपरी और 26,937.06 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 53.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,325.30 पर खुला और 251.05 अंकों या 3.00 फीसदी गिरावट केसाथ 8,127.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,327.85 के ऊपरी और 8,111.35 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी भारी गिरावट रही। मिडकैप 311.43 अंकों की गिरावट के साथ 10,235.74 पर और स्मॉलकैप 333.99 अंकों की गिरावट के साथ 10,986.22 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। तेल एवं गैस (4.17 फीसदी), रियल्टी (3.66 फीसदी), धातु (3.49 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (3.24 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.09 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।












Click it and Unblock the Notifications