राहत भरी खबर: SBI, HDFC, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाई एफडी स्कीम की डेडलाइन , ऐसे उठाएं लाभ

राहत भरी खबर: SBI, HDFC, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाई एफडी स्कीम की डेडलाइन , ऐसे उठाएं लाभ

नई दिल्ली, जून 29। कोरोना संकट के बीच बैंकों ने अपने वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास तौर डिजाइन किए गए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम खोलने की सीमा को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब इस स्कीम का लाभ 30 जून के बजाए 30 सितंबर तक उठाया जा सकेगा। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की डेडलाइन को को 30 सितंबर तक के लिए बड़ा दिया है। यानी आप 30 सितंबर तक इस स्पेशल एफडी स्कीम के तहत योजना का लाभ उठा सकेंगे।

 वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास पीएफ स्कीम

वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास पीएफ स्कीम

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंकों ने खास पीएफ स्कीम खोलने की तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सीनियर सिटीजन के लिए शुरू की गई इस विशेष एफडी जमा योजनाओं को 30 सितंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें कि इन बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास एफडी स्कीम शुरू की थी।

 क्या है खास

क्या है खास

आपको बता दें कि इस स्कीम की खास बात है कि इसमें आम फिक्स्ड डिजॉजिट की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है। बैंक आम तौर पर भी सामान्य नागरिकों की तुलना में सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज देता है, लेकिन इस स्पेशल एफडी में उस ब्याज दर पर बैंक एडिशनल इंट्रेस्ट रेट ऑफर करती है। इसे कुछ तय समयसीमा के साथ खोला जाता है। इस स्कीम की डेडलाइन 30 जून को ही खत्म हो रही थी, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए बैंकों ने इसे 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सके। इस एफडी को 5 या उससे अधिक सालों के लिए खोला जाता है।

 मिलता है ज्यादा ब्याज

मिलता है ज्यादा ब्याज

इस स्कीम के तहत SBI वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से अधिक अवधि वाले एफडी के लिए सामान्य से 0.80 फीसदी अधिक ब्याज देता है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल से लेकर 10 साल तक क एफडी के लिए 1 फीसदी ज्यादा ब्याज देता है। जबकि एचडीएफसी वरिष्ट नागरिकों को 0.25 फीसदी अतिरिक्त ब्याज ऑफर करता है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+