Unclaimed Dividend: Sebi के पास रखे हैं 3500 करोड़ रुपए, लेकिन कोई लेने वाला नहीं, आप भी लिस्ट में तो नहीं?
Share Market Dividend: शेयर बाजार में कई ऐसी कंपनियां होती हैं जो अपने निवेशकों को डिविडेंड देती हैं, ऐसे में इन शेयरों में निवेशक अपनी अधिक रूचि दिखाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसे निवेशक हैं जिन्हें कंपनी की ओर से डिविडेंड दिया गया है लेकिन वह इसे क्लेम नहीं कर पाए हैं।
जी हां, सेबी ने शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 3500 करोड़ रुपए जमा कर रखे हैं, ये वो पैसा है जो कंपनियो ने अपने निवेशकों के लिए जारी किया था। लेकिन जरूरी कागजात नहीं होने की वजह से इस डिविडेंड को निवेशकों के खाते में डाला नहीं जा सका है।

वित्त वर्ष 2023-23 में तकरीबन 3500 करोड़ रुपए का अनक्लेम्ड डिविडेंड सेबी के पास जमा है, जिसपर कोई दावेदार अभी नहीं है। यानि डिविडेंड के इस पैसे को अभी तक किसी ने लिया ही नहीं है।
क्या है डिविडेंड
बता दें कि डिविडेंड उसे कहते हैं जो कंपनियां अपने शेयर धारकों के साथ बतौर मुनाफा साझा करती हैं। इस पैसे को कंपनियां अपने निवेशकों के खाते में सीधा डाल देती हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसे निवेशक हैं जिसे कंपनी ने डिविडेंड तो दिया है लेकिन यह पैसा आपके खाते में नहीं आया है तो इसकी कई वजह हो सकती हैं।
क्यों नहीं मिला डिविडेंड
अगर सेबी में आपका केवाईसी अपडेट नहीं है, आपका केवाईसी रजिस्टर नही है, आपने अपने नामांकन को अपडेट नहीं कराया है, सेबी के साथ रजिस्टर्ड बैंक खाता बंद हो चुका है तो आपके खाते में कंपनी का डिविडेंड नहीं जमा होगा। लिहाजा इस तरह के कई कारण हो सकते हैं जिसकी वजह से कंपनी से मिलने वाला डिविडेंड आपके बैंक खाते में जमा ना हो पाए।
वेबसाइट पर जारी लिस्ट
लिहाजा आपको सेबी की ओर से जारी की गई लिस्ट को देखना चाहिए, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। यहां आपको डिविडेंड नहीं दिए जाने की वजह बताई गई है, जिसे आप सही कराकर अपना डिविडेंड हासिल कर सकते हैं। यहां देखिए लिस्ट
ट्र्स्ट में जा सकता है पैसा
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप इस पैसे को क्लेम नहीं करते हैं तो यह सारा पैसा स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट एंड एजूकेशन ट्रस्ट में चला जाएगा। एक बार जब यह पैसा ट्रस्ट के पास चला जाएगा तो आप इस पैसे पर अपना दावा नहीं कर पाएंगे।
लिहाजा जिन लोगों ने डिविडेंडे को अभी तक क्लेम नहीं किया है उन सभी लोगों की लिस्ट को सेबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किया है, जहां जाकर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं कि क्या आपका नाम वहां अटका पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications