धोखाधड़ी के मामले में सेबी ने रिलायंस पर 1000 करोड़ का जुर्माना, 1 साल तक वायदा कारोबार करने पर रोक
रिलायंस को सेबी ने कहा है कि इस मामले में वह 447 करोड़ रुपए की मूल राशि और 29 नवंबर 2007 से लेकर अब तक उस पर 12 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान करे।
नई दिल्ली। पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर शेयरों में वायदा (फ्यूचर) और विकल्प (डेरिवेटिव) कारोबार करने पर एक साल की रोक लगा दी है। इसके साथ ही, सेबी ने रिलायंस को 1000 करोड़ रुपए का भुगतान करने का भी आदेश दिया है। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि वह सेबी के इस आदेश को चुनौती देंगे। यह फैसला दस साल पुराने एक मामले में किया गया है। रिलायंस को सेबी ने कहा है कि इस मामले में वह 447 करोड़ रुपए की मूल राशि और इसके साथ-साथ 29 नवंबर 2007 से लेकर अब तक उस पर 12 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान करे, जो लगभग 1000 करोड़ रुपए होते हैं।

इसके तहत रिलायंस के अलावा 12 अन्य को वायदा और विकल्प कारोबार करने से रोका गया है। इनमें गुजरात पेटकोक एंड पेट्रो प्राडक्ट्स सप्लाई, आर्थिक कमर्शियल, एलपीजी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया, रेलपोल प्लास्टिक प्रोडक्ट्स, फाइन टेक कमर्शियल, पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया, मोटेक सॉफ्टवेयर, दर्शन सिक्युरिटीज, रिलाजिस्टिक्स (इंडिया), रिलाजिस्टिक्स (राजस्थान), विनामारा यूनिवर्सल ट्रेडर्स और धरती इन्वेस्टमेंट एण्ड होल्डिंग्स हैं। सेबी ने 1000 करोड़ रुपए की पूरी राशि लौटाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज को 45 दिनों का वक्त दिया है। ये भी पढ़ें- कालाधन रखने वालों को 31 मार्च तक करनी होगी पैसों की घोषणा, उसके बाद पड़ेगा भुगतना
क्या है मामला?
मामला रिलायंस पेट्रोलियम से जुड़ा है, जो अब अस्तित्व में नहीं है। इसमें रिलायंस पेट्रोलियम के शेयरों में वायदा और विकल्प कारोबार में कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई थी। इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मामले को निपटाने के लिए सेबी से आग्रह भी किया था, लेकिन सेबी ने मना कर दिया था। बाद में रिलायंस पेट्रोलियम को रिलायंस इंडस्ट्रीज में मिला दिया गया था। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने उठाया बड़ा कदम
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications