सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आम्रपाली ग्रुप के तीनों डायरेक्टर्स पुलिस हिरासत में
Recommended Video

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत ने आम्रपाली ग्रुप को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने सख्त ऐक्शन लेते हुए आम्रपाली ग्रुप के तीन डायरेक्टरों को पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आम्रपाली के तीन डायरेक्टर्सअनिल शर्मा, शो प्रिया, अजय कुमार को हिरासत में ले लिया।

कोर्ट ने तीनों तो दस्तावेज ने देने पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस कस्टडी में भेज दिया। आपको बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने डिवेलपर को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कोर्ट से लुका छिपी का खेल न खेले और वक्त पर सारे दस्तावेज सामने रखे, लेकिन जब कंपनी के डायरेक्टर्स ने ऐसा नहीं किया तो कोर्ट ने तीनों को हिरासत में लेने का आदेश दिया और दस्तावेज नहीं देने तक पुलिस हिरासत में ही रखने का आदेश दिया।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप की बंद पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने वाले बिल्डर का चयन करने के लिए एनबीसीसी लिमिडेट को टेंडर देने का आदेश दिया और एनबीसीसी से 60 दिन के अंदर लंबित पड़ी परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications