देश के आधे से ज्यादा बैंक बंद करेगा SBI, कर्मचारियों को दी जाएगी नई पोस्टिंग
विलय के बाद एसबीआई ने बैंकों के आधे से ज्यादा करीब 47 प्रतिशत बैंकों को बंद करने का फैसला किया है।
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के किसी भी शाखा में है तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। भारतीय स्टेट बैंक में उसके पांच सहयोगी बैंकों का विलय होने जा रहा है। इन बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शामिल हैं। ये सभी बैंक 1 अप्रैल से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में विलय हो जाएंगे। विलय के बाद एसबीआई ने बैंकों के आधे से ज्यादा करीब 47 प्रतिशत बैंकों को बंद करने का फैसला किया है।

एसबीआई इन बैंकों के 47 प्रतिशत को बंद कर देगी। जिसमें तीन बैंकों का मुख्यालय भी शामिल है। बैंक शाखाओं की बंद करने की प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू होगी। एसबीआई के मुताबिक पांच सहयोगी बैंकों के मुख्यालयों में से 3 बैंकों के मुख्यालयों को बंद कर दिया जाएगा। जबकि दो बैंकों के हेड ऑफिस को जारी रखा जाएगा। इस बैकों की करीब 27 जोनल कार्यालय, 81 क्षेत्रीय कार्यालय और 11 नेटवर्क कार्यालयों को बंद करने का फैसला किया गया है।
एसबीआई के इस फैसले से बैंक के करीब 1107 कर्मचारी प्रभावित होंगे। बैंक ने साफ किया है कि इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग दी जाएगी। गौरतलब है कि एसबीआई में पांच बैकों के विलय के बाद ये देश का सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा।एसबीआई में इन बैंकों के विलय से बैंक को 5,000 करोड़ रुपए की निश्चित पूंजी हासिल होगी।इस विलय के बाद एसबीआई के पास 21 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के डिपॉजिट्स होंगे।












Click it and Unblock the Notifications