SBI ने दिया झटका, घटाई FD की ब्याज दरें, जानिए क्या है नई ब्याज दरें

नई दिल्ली। SBI revises fixed deposit rates.देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में बदलाव किया है। SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। एफडी की नई ब्याज दरें 10 सितंबर से ही लागू हो गई है। इससे पहले भी 27 मई को SBI ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया गया था। ऐसे में SBI में फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने से पहले बैंक की नई ब्याज दरों के बारे में जान लीजिए...

Recommended Video

    SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, FD की ब्याज दरें घटाई, जानिए क्या है नई ब्याज दरें | वनइंडिया हिंदी
     SBI ने ब्याज दरों में की कटौती

    SBI ने ब्याज दरों में की कटौती

    SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट( FD) की ब्याज दरें घटा दी हैंबैंक ने अलग-अलग टाइम पीरियड्स के लिए किए गए एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। SBI ने 2 करोड़ रुपए से कम की रिटेल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों को 0.20 फीसदी घटा दिया है। बैंक ने 1 से 2 साल के लिए की गई एफडी की ब्याज दर को 0.20 फीसदी की कटौती की है।

     ब्याज दरों में 0.20 फीसदी की कटौती

    ब्याज दरों में 0.20 फीसदी की कटौती

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) ने 1 से 2 साल के लिए FD की ब्याज दर को घटाकर 4.90 फीसदी कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले इस अवधि के लिए किए गए एफडी पर 5.10 फीसदी ब्याज मिल रहा था। वहीं बैंक ने 7 दिन से लेकर 45 दिन की मैच्योरिटी वाले FD पर ब्याज दर घटाकर 2.9 फीसदी कर दिया ह। वहीं 46 दिन से 179 दिन की मैच्योरिटी वाले FD के लिए ब्याज दर को घटाकर 3.9 फीसदी कर दिया है, जबकि 180 दिन- से 1 साल के लिए FD पर अब 4.4 फीसदी ब्याज मिलेगी। वहीं 1 से 2 साल के लिए अब 4.9 पीसदी ब्याज मिलेगा। जबकि 2 से 3 साल के लिए 5.1 फीसदी और 3 से 5 साल के लिए 5.3 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 5 से 10 साल के लिए 5.4 फीसदी ब्याज दर मिलेगी।

     सीनियर सिटीजन को राहत

    सीनियर सिटीजन को राहत

    जहां बैंक ने FD की ब्याज दरों में कटौती की है तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिटेल टर्म डिपॉजिट सेगमेंट के तहत राहत दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट(SBI Wecare Deposit) स्कीम की शुरुआत की थी, जिसमें निवेश के लिए बैंक ने अब डेडलाइन को 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 तक कर दिया है।

     वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI में एफडी की नई ब्याज दरें

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI में एफडी की नई ब्याज दरें

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी की ब्याज दरें इस तरह से हैं। SBI ने 7 से 45 दिनों के FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 3.40 फीसदी की दर से ब्याज दी जाएंगी। वहीं 46 से 179 दिन के लिए 4.40 फीसदी, 180 से 210 दिनों के लिए 4.90 फीसदी, 211 दिनों से 1 साल के लिए 4.90 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 5.40 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 5.60 फीसदी, 3 से 5 साल के लिए 5.80 फीसदी और 5 से 10 सालों के लिए 6.20 फीसदी की ब्याज दर तय की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+