SBI Report: अर्थव्यवस्था की सुस्ती तकनीकी नहीं, बल्कि वास्तविक है
मुंबई। सितंबर 2016 से ही भारत की अर्थव्यवस्था में सुस्ती है। एसबीआई रिसर्च ने कहा है कि यह सुस्ती तकनीकी नहीं है, बल्कि वास्तविक है। एसबीआई की इस रिपोर्ट (SBI Report) से अमित शाह को थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है, क्योंकि उन्होंने जीडीपी में गिरावट को तकनीकी बताया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर अर्थव्यवस्था की इस सुस्ती को दूर करना है, तो इसके लिए सार्वजनिक खर्च को बढ़ाना होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती सितंबर 2016 से ही है। बताया गया है कि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सुस्ती का कारण तकनीकी रूप से छोटी अवधि के लिए नहीं है। रिपोर्ट में यह भी कहा है कि इस सुस्ती से सवाल उठ रहा है कि क्या यह अस्थाई है या फिर नहीं। हालांकि, एसबीआई की इस रिपोर्ट में सिर्फ सवाल उठाया गया है, ना कि उसका जवाब दिया गया है।
आपको बता दें कि हाल ही में जीडीपी की वृद्धि दर में गिरावट के आंकड़े सामने आए थे। तब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि यह गिरावट तकनीकी है। अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत के स्तर पर आ गई है, जो पिछले 3 साल का सबसे निचला स्तर है। साथ ही रिपोर्ट में इससे निपटने का सुझाव देते हुए कहा है कि खर्च बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इससे निपटा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications