SBI के हर ग्राहक को बैंक की तरफ से लगा ये बड़ा झटका!
दो साल से लेकर तीन साल से कम तक के लिए अगर आप अपने एसबीआई खाते में पैसे जमा करते हैं तो आपको अब सिर्फ 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक के सभी ग्राहकों को एक बड़ा झटका लगा है। बैंक ने अपने ग्राहकों की जमा पूंजी पर उन्हें मिलने वाले ब्याज में ही भारी कटौती कर दी है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि आपको पहले के मुकाबले अपनी जमा राशि पर कम ब्याज मिलेगा। आइए जानते हैं किसे मिलेगा कितना ब्याज। ये भी पढ़ें- घर खरीदने का यही है सही समय, होंगे ये 8 बड़े फायदे

2-3 साल के लिए
दो साल से लेकर तीन साल से कम तक के लिए अगर आप अपने एसबीआई खाते में पैसे जमा करते हैं तो आपको अब सिर्फ 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले यह ब्याज दर 6.75 फीसदी थी। इस तरह बैंक ने आपको झटका देते हुए 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी की कटौती कर दी है। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 7.25 फीसदी से कम कर के 6.75 फीसदी कर दी गई है। ये भी पढ़ें- खुशखबरी: आधार से जुड़ी एक और सुविधा होने वाली है शुरू

3-10 साल के लिए
तीन साल से लेकर 10 साल तक के लिए भी पैसे जमा करने पर मिलने वाले ब्याज दर में कटौती की गई है। पहले यह दर 6.75 फीसदी थी, जिसे अब घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है। इस तरह से भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है। ये भी पढ़ें- RBI ने बताया, क्या होगा ऐसे नोटों का जिस पर 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखा है

नहीं बदले ये रेट
सात दिन से लेकर दो साल से कम तक के समय के लिए यानी छोटे समय के लिए किए जाने वाले डिपॉजिट (शॉर्ट टर्म डिपॉजिट) पर मिलने वाले ब्याज की दरों को नहीं बदला गया है। यह ब्याज दरें पहले की तरह ही रहने दी गई हैं। साथ ही, बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स पर आधारित लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) को भी नहीं बदला है। मौजूदा समय में एमसीएलआर की दर 8 फीसदी है। ये भी पढ़ें- जियो के ग्राहक फिर मनाएंगे जश्न, मिलने वाले हैं ये 5 तोहफे

इस अवधि के लिए मिल रहा सबसे अधिक ब्याज
मौजूद समय में बैंक एक साल से लेकर 455 दिनों तक के लिए किए जाने वाले डिपॉजिट के लिए सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। इस अवधि के लिए ब्याज दर 6.90 फीसदी है। नए डिपॉजिट के लिए बैंक नए रेट ऑफर करेंगे और यह दरें 29 अप्रैल 2017 से लागू मानी जाएंगी। ये भी पढ़ें- फेसबुक ने कहा- 'पसंद नहीं वाट्सऐप पॉलिसी, छोड़कर जा सकते हो'
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications