SBI, PNB, HDFC, ICICI समेत सभी बैंकों के कस्मटर्स को मार्च से मिलेगी ये सुविधा, ATM होगा ज्यादा सेफ
Recommended Video

नई दिल्ली। SBI, PNB, HDFC, ICICI या किसी भी बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए बड़ी राहत देने वाली है। जल्द ही आपको एटीएम क्लोनिंग का खतरा खत्म हो जाएगा। आप बेफ्रिक होकर एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल जल्द ही एटीएम में ऐसी सुविधा शुरू होने जा रही है, जिसमें अगर किसी भी तरह की छेड़छाड़ की गई तो बैंक ब्रांच में अलार्म बजने लगेगा। बैंकों ने कार्ड क्लोनिंग जैसे खतरों से निपटने के लिए ये सर्विस शुरू की है, जिसके तहत ग्राहकों को इस तरह के खतरों से आजादी मिल जाएगी।

ATM होगा ज्याया सुरक्षित
बैंकों ने मार्च तक एटीएम को और अधिक सुरक्षित बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत एटीएम में किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने पर बैंक के ब्रांच में अलार्म बज जाएगा। नई व्यवस्था के तहत एटीएम के हार्डवेयर में बदलाव होंगे। उनमें नए कार्ड रीडर लगाए जाएंगे। नए कार्ड रीडर चिप वाले एटीएम कार्ड ही स्वीकार करेंगे। इसके साथ-साथ एटीएम के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा। इन बदलावों की मदद से कार्ड की क्लोंनिग का खतरा बेहद कम हो जाएगा।

PNB ने शुरू की सर्विस
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने सभी एटीएम में ‘एंटी क्लोनिंग डिवाइस' लगानी शुरू कर दी है। माना जा रहा है मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।आपको बता दें कि देश में करीब 60-65 फीसदी ऐसे एटीएम हैं, जिनमें ये बदलाव किए जाने हैं। पीएनबी अपने 6500 एटीएम में ये बदलाव करेगा। यह कार्य मार्च, 2019 तक कर लिया जाएगा। इसके बाद जैसे ही कोई शख्स एटीएम में क्लोनिंग के लिए कैमरा या सेंसर डिवाइस लगाने के लिए किसी भी तरह की छेड़खानी करेगा, मशीन बंद हो जाएगी और बैंक मुख्यालय में अलार्म बजने लगेगा। इस सर्विस के बाद कार्ड क्लोनिंग जैसे खतरों से बचा जा सकेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेश के बाद सभी बैंकों को ये सर्विस शुरू करने को कहा गया है। इतना ही नहीं रिजर्व बैंक ने बैंकों को जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी कहा है।

कैसे बचें धोखाधड़ी से
बैंकों ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि वो कभी भी अपने एटीएम कार्ड का नंबर और पिन किसी से साझा न करें। किसी को बी अपना एटीएम कार्ड न दें। किसी के द्वारा फोन पर पूछे जाने पर अपने एटीएम का पिन नंबर साझा न करें, चाहे सामने वाला ये दावा क्यों न करें कि वो बैंक से बोल रहा है। बैंकों ने कहा है कि लोगों को एटीएम फ्रॉड से बचने के लिए बीच-बीच में अपना एटीएम पिन बदलते रहना चाहिए। शॉपिंग के दौरान पीओएस मशीन में पिन भी खुद दाखिल करें।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications