SBI Offer: एसबीआई का मॉनसून धमाका ऑफर, घर खरीदारों के लिए खुशखबरी, 31 अगस्त तक नहीं देनी होगी ये फीस

SBI Offer:घर खरीदारों के लिए खुशखबरी, 31 अगस्त तक नहीं देनी होगी ये फीस

नई दिल्ली। SBI Home Loan offer. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को बड़ी खुशखबरी है। बैंक ने होम लोन( Home Loan) लेने वाले लाखों ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी मिली है। बैंक ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया है। एसबीआई ने 31 अगस्त 2021 तक नए होम पर लगने वाले प्रोसेसिंग फीस को खत्म कर दिया है।

SBI Offer: State Bank of India Monsoon Dhamka Offers for Home Buyers, Bank waive off processing Fees for Home Loan till 31st August

यानी अगर आप एसबीआई में होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको लोन अप्लाई के लिए लगने वाला प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगा। बैंक ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है, जिसके मुताबिक 31 अगस्त तक होम लोन की प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी। बैंक ने इसे मॉनसून धमाका ऑफर नाम दिया है। बहरहाल, ये उन ग्राहकों के लिए राहत की खबर है, जो घर खरीदने के लिए होम लोन लेना चाहते हैं।


SBI का तोहफा

एसबीआई ने लोगों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने होम लोन अप्लाई पर लगने वाले प्रोसेसिंग फीस को खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि बैंक लोन अप्लाई करने पर प्रोसेसिंग फीस लेती है। प्रोसेसिंग फीस लोन का वो शुल्क होता है, जिसका भुगतान लोन लेने के साथ ही करना होता है। अधिकांश बैंक होम लोन का करीब 0.40 फीसदी प्रोसेसिंग फीस लेती है, जिसमें लोन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं और फाइल का चार्ज होता है। 31 अगस्त तक अगर आप SBI से होम लोन लेते हैं तो आपको ये फीस नहीं दोनी होगी। यानी आपको बाकी बैंकों के मुकाबले यहां सस्ता होम लोन मिलेगा। आपको बता दें कि एसबीआई के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.70 फीसदी सालाना से होती है। आपको मिलने वाले लोन की ब्याज दरें लोन की रकम, कितने समय के लिए लया जा रहा है इसपर और इसके साथ-साथ लोन लेने वाले के सिविल स्कोर पर निर्भर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+