Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI Mega E-Auction: एसबीआई आज से दे रहा है सस्ते मकान,दुकान,गाड़ियां खरीदने का मौका, जानें क्या है प्रोसेस

एसबीआई आज से दे रहा है सस्ते मकान,दुकान खरीदने का मौका, जानें क्या है प्रोसेस

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई आपको सस्ते में मकान, दुकान, प्लॉट, गाड़ियां खरीदने का मौका द रहा है। 5 मार्च से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मेगा ई ऑक्शन शुरू हो गया है। आज से आप एसबीआई के मेगा ई-ऑक्शन में हिस्सा लेकर कम कीमत में ही जमीन, घर, दुकान , गाड़ियां या मशीनरी खरीद सकते हैं। बैंक ने खुद ट्वीट कर इस मेगा ई-ऑक्शन की जानकारी दी थी। 5 मार्च से इस ई-नीमाली की शुरुआत हो रही है, जिसमें बैंक अपने कब्जे वाले जमीनों, मकानों, दुकानों आदि को शामिल करेगा। आपको बता दें कि इस ऑक्शन में शामिल होने के लिए आपको कुछ जरूरी शर्तों का पालन भी करना होगा।

 SBI mega property e-auction across India starts on 5 March, Here is the detail

Recommended Video

    SBI ने Home Loan पर ब्याज दर में की कटौती,CIBIL score के आधार पर मिलेगी रियायत | वनइंडिया हिंदी

    SBI का मेगा ई-ऑक्शन

    एसबीआई के इस मेगा ई-ऑक्शन में रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल,कॉमर्शियल और एग्रीकल्चर प्रॉपर्टीज शामिल किए गए हैं। इस नीलामी में उन संपत्तियों को शामिल किया गया है, जिसे लोगों ने गिरवी के तौर पर बैंक के पास रखा था, लेकिन लोन न चुका पाने की स्थिति में बैंक ने इस अपने कब्जे में ले लिया। बैंक अब इन जब्त संपत्तियों की नीलमी कर रहा है। बैंक ने इस बारे में सोसल मीडिया और अखबारों में सूचना दी है। अखबारों में विज्ञापन दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऑक्शन में शामिल हो। इस ऑक्शन में जब्त संपत्तियों के अलावा कोर्ट द्वारा कुर्क की गई संपत्तियों को भी नीलाम किया जाएगा।

    ई ऑक्शन के लिए जरूरी बातें

    अगर आप इस ई-ऑक्शन में शामिल होना चाहते हैं तो कुछ जरूरी बातों की जानकारी जरूर रखें। नीलामी के लिए केवाईसी दस्तावेज की जरूरत होगी। वहीं इस नीलामी में खरीदारी के लिए आपको वैलिड डिजिटल सिग्नेचर की आवश्यता पड़ेगी। वहीं लॉग इन आईडी और पासवर्ड के लिए आपको बैंक खाते में अपना केवाईसी दस्तावेज दिखाना होगा, साथ ही ईएमडी जमा करवानी पड़ेगी। आप इस मेगा ई-ऑक्शन के बारे में https://sbi.auctiontiger.net/EPROC/ जाकर विस्तार से जानकारी ले सकते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+