नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के SBI ने दिया झटका, बढ़ाए BPLR और बेस रेट
नई दिल्ली। 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है। नए वित्तीय वर्ष के शुरुआत के साथ ही देश की सबसे बड़ी बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन और कार लोन लेने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए BPLR और बेस रेट में बढ़ोतरी कर दी है। यानी अगर आपने एसबीआई से कार या होम लोन दिया है तो 1 अप्रैल से बैंक ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट और बेस रेट बढ़ा दिए हैं।

एसबीआई ने दिया झटका
एसबीआई ने होम लोन और कार लोन लेने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने BPLR और बेस रेट में बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी का असर बैंके से बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट पर लोन लेने वालों पर होगा। बैंक ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट में .05 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

इन ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर
एसबीआई ने बीपीएलआर और ब्रेस रेट में बढ़ोतरी की है, लेकिन उन ग्राहकों के लिए ये राहत की खबर हैं, जिन्होंने मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट पर होम लोन या फिर कार लोन लिया है। दरअसल बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग को अपरिवर्तित रखा है। जबकि BPLR को 13.40 फीसदी से बढ़ाकर 13.45 फीसदी कर दिया है। बैंक ने बेस प्राइस को भी 8.65 फीसदी से बढ़ाकर 8.70 फीसदी कर दिया है।

बैंक ने घटाया मिनिमम बैलेंस चार्ज
बैंक ने मिनिमम बैलेंस चार्ज को भी घटा दिया है। बैंक ने 1 अप्रैल से खाते में मंथली मिनिमम बैलेंस न होने पर लगने वाला चार्ज भी घटा दिया है। 1 अप्रैल से शहरों में 50 रुपए की जगह 15 रुपए चार्ज लगेंगे, जबकि अर्धशहरी क्षेत्र में 40 के बजाए 12 रुपए और ग्रामीण इलाके में अब 10 रुपए लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications