State Bank of India ने किया स्पेशल TWEET, ग्राहक भूलकर भी ना करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी
अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो आपको यह साल खत्म होने यानी 31 दिसंबर तक यह काम करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक के अनुसार 31 दिसंबर तक आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य होगा।
Recommended Video


नई दिल्ली। अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो आपको यह साल खत्म होने यानी 31 दिसंबर तक यह काम करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक के अनुसार 31 दिसंबर तक आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 1 जनवरी से आपको अपना अकाउंट ऑपरेट करने में दिक्कत हो सकती है। बैंक ने यह साफ किया है कि ऐसा न करने वालों का अकाउंट निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया है, जिसके जरिए ये अहम जानकारी अपने ग्राहकों तक पहुंचाई है। World Toilet Day: शौचालय दिवस पर पीएम मोदी ने शेयर की ये वीडियो क्लिप, खुद ही देख लीजिए क्या कहा
ट्वीट में बैंक ने लिखा है कि डिजिटल लाइफ के लाभ उठाने के लिए आपको जल्द से जल्द अपने अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा। इसके लिए 31 दिसंबर आखिरी तारीख है। जो भी ग्राहक ऐसा नहीं करनें, उनका खाता 1 जनवरी से उस समय तक के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा, जब तक कि आधार नंबर को अकाउंट से लिंक नहीं किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications