World Toilet Day: शौचालय दिवस पर पीएम मोदी ने शेयर की ये वीडियो क्लिप, खुद ही देख लीजिए क्या कहा
नई दिल्ली। आज यानी 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपनी बात कही। उन्होंने ट्विटर पर एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की। इस वीडियो क्लिप में उन्होंने शौचालय के महत्व को लेकर अपनी बात कही। वीडियो में उन्होंने कहा- मैं उन सभी व्यक्तियों और संगठनों की प्रशंसा करता हूं, जो भारत के अलग-अलग हिस्सों में शौचालयों का निर्माण करने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जो लोग शौचालय का निर्माण कर रहे हैं, उनका यह अमूल्य योगदान स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत बल दे रहा है।

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2013 में 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया था। फिलहाल करीब 4.5 अरब लोग बिना किसी शौचालय के रहते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक सभी घरों में शौचालय हो। यह 2015 में लॉन्च हुए सतत विकास लक्ष्य योजना के तहत किया जा रहा है। पिछले ही महीने भारत में स्वच्छ भारत अभियान को तीन साल पूरे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications