31 दिसंबर तक बंद हो जाएंगे SBI के ये ATM कार्ड, मुफ्त में बदलें अपना कार्ड, पूरी प्रक्रिया विस्तार से.....

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लाखों ATM कार्ड 31 दिसंबर तक बंद हो जाएंगे। SBI ने इसे लेकर अपनी वेबसाइट और ट्वविटर के जरिए लोगों को जानकारी दी है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि जिनके पास भी पुराने मैगस्ट्रिप कार्ड है वो 31 दिसंबर से पहले- पहले उसे बदलाव ले, वरना 31 दिसंबर के बाद सारे मैजिस्ट्रिप वाले कार्ड ब्लॉक हो जाएंगे। एसबीआई ने ऐसा सुरक्षा सुनिश्चित करने के चलते किया है। बैंक के मुताबिक ग्राहकों को इस साल के अंत तक अपना डेबिड कार्ड बदलवा कर ईएमवी कार्ड से करवाना होगा।

 कैसे पहचाने आपका कार्ड मैजिस्ट्रिप कार्ड है कि नहीं

कैसे पहचाने आपका कार्ड मैजिस्ट्रिप कार्ड है कि नहीं

आपको बता दें कि एटीएम के पीछे की तरफ एक काली पट्टी नजर आती है। इसी काली पट्टी को मैग्नेटिक स्ट्रिप कहते है। इसी स्ट्रिप में आपके खाते की सारी जानकारी होती है। अगर आपके डेबिड कार्ड के आगे किसी भी तरह की कोई चिप नहीं लगी हुई है तो आपका कार्ड मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड है । वहीं अगर आपके कार्ड में सामने की ओर कोई चिप लगी है तो आपका एटीम कार्ड ईएमवी चिप डेबिट कार्ड है। अगर आपका ईएमवी कार्ड है तो आपको इसे बदलने की जरूरत नहीं है।

 कैसे बदलें अपना मैजिस्ट्रिप कार्ड

कैसे बदलें अपना मैजिस्ट्रिप कार्ड

स्टेट बैंक आफ इंडिया के कहा है कि अगर किसी के मैजिस्ट्रिप एटीएम कार्ड हैं तो वो 31 दिसंबर के बाद काम नहीं करेगा। पुराने डेबिट कार्ड 31 दिसंबर के बाद काम करना बंद कर देंगे। स्टेट बैंक के खाताधारकों को उससे पहले हर साल में अपने पुराने एटीएम कार्ड बदल देने होंगे, वरना वो एटीएम से किसी भी तरह की कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। बैंक इसके लिए बार-बार एसएमएस और ईमेल के जरिए अपने ग्राहकों को संदेश भेज रहा है। नए कार्ड के लिए ग्राहकों को किसी भी तरह की कोई शुल्क चुकाने की जरूरत नहीं हैं।

 क्या है नया ATM कार्ड पाने का तरीका

क्या है नया ATM कार्ड पाने का तरीका

बैंक ने अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द EVM चिप वाला डेबिट कार्ड लेने की सलाह दी है। आप बैंक के ब्रांच में जाकर या घर बैठे-बैठे भी अपना एटीएम कार्ड बदल सकते हैं। नए कार्ड के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग से अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा बैंक की ब्रांच में जाकर अप्लाई करना होगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। इत ना ही नहीं ग्राहकों से किसी तरह का सालाना मेंटनेंस चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। आप बैंक की शाखा या फिर एसबीआई की वेबसाइट https://bank.sbi/portal/web/personal-banking/magstripe-debit-cardholders पर जाकर नया कार्ड अप्लाई कर सकते हैं।

 मुफ्त में बदलें अपना कार्ड

मुफ्त में बदलें अपना कार्ड

एसबीआई ने ग्राहकों को एटीएम को बदलने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लेने की घोषणा की है। ग्राहकों को मैगस्ट्रिप कार्ड को ईएमवी कार्ड बदलवाने के लिए आपको एसबीआई के होम ब्रांच पर जाना होगा। इसके अलावा वहां जाकर इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आप कार्ड बदलवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन कर ई-सर्विसेज टैब में एटीएम कार्ड सर्विस पर क्लिक कर नए एटीएम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+