SBI Alert: बैंक ने इन खाताधारकों का अकाउंट किया फ्रीज, नहीं निकाल पाएंगे कैश, जानिए वजह?
SBI ने इन खाताधारकों का अकाउंट किया फ्रीज, नहीं निकाल पाएंगे कैश, जानिए वजह?
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। एसबीआई ने उन खाताधारकों को झटका दिया, जिन्होंने अब तक अपने काते की केवाईसी( KYC) नहीं करवाई थी। बैंक ने ऐसे बैंक अकाउंट को फ्रिज कर दिया है। यानी अब ये खाताधारक अपने बैंक खाते से किसी भी तरह का लेन देन नहीं कर पाएंगे।

1 जुलाई तक KYC नहीं करवाने वालों के खिलाफ एक्शन
एसबीआई ने उन खाताधारकों पर अब सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर ली है, जिन्होंने 1 जुलाई तक अपना केवाईसी अपडेट नहीं किया। बैंक ने इस एक्शन का असर अब दिखने लगा है। कई खाताधारक अपने बैंक खाते से पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं। वो भी उस वक्त जब खाते में सैलरी आने का वक्त हैं। ऐसे में खाताधारकों को परेशानी हो रही है। बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक खाताधारक की ओर से शिकायतें मिल रही हैं कि खाता फ्रिज करने से पहले उन्हें बैंक की ओर से जानकारी नहीं मिली थी और अब उन्हें परेशानी हो रही है।

बैंक ने केवाईसी को लेकर कही बड़ी बात
वहीं बैंक का कहना है कि उनके द्वारा लगातार नोटिफिकेशन जारी किया गया। खाताधारकों को ईमेल, SMS के जरिए जानकारी भेजी गई। बैंक की ओर से उन खाताधारकों को हर तरह से सूचित किया गया कि वो अपने बैंक अकाउंट की केवाईसी को एडवांस अपडेट करवा लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। बैंक ने कहा कि देशभर में उनके 45 करोड़ खाताधारक हैं। बैंक की ओर से ग्राहकों को केवाईसी के संबंध में लगातार सूचना दी जाती रही है। जब भी ग्राहक नेट बैंकिंग या एटीएम से ट्रांजैक्शन करते हैं उन्हें केवाईसी अपडेट के लिए कहा जाता रहा है।

आपके लिए बड़े काम की है केवाईसी
दरअसल रिजर्व बैंक ने ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे को कम करने के लिए सभी खाताधारकों को केवाईसी अपडेशन की सलाह देता है। आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वो अपने ग्राहकों से केवाईसी अपडेट के लिए कहें। आपको बता दें कि केवाईसी अपडेट न करने पर खाता फ्रिज करने का पहला मामला एसबीआई में ही देखने को मिली है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications