गोता लगाकर 80 के पास पहुंचा रुपया, डॉलर बना 'शक्तिमान', जानिए कैसे कमजोर रुपए बिगाड़ेगा आपका बजट ?

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपए लाइफटाइम लो पर पहुंच गया है। मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 79.57 के नए ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया।जबकि डॉलर 10 सालों के अपने उच्चतम स्तर 108.3 तक पहुंच गया है। डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी का असर आप पर भी पड़ने वाला है, क्योंकि रुपए का कमजोर होना न केवल देश को प्रभावित करता है बल्कि आम आदमी पर भी इसका असर पड़ता है।

 डॉलर की बॉसगिरी पर RBI का बड़ा कदम

डॉलर की बॉसगिरी पर RBI का बड़ा कदम

गिरते रुपए को संभालने के लिए RBI ने बड़ा कदम उठाया है। आरबीआई ने बारतीय रुपए में ट्रेडिंग, इंटरनेशनल पेमेंट सेटलमेंट की अनुमति दे दी है। अब पार्टनर कंट्री के साथ इंटरनेशनल ट्रेड में रुपए में होगी। ये सेटलमेंट वेट्रो अकाउंट के जरिए होगी। आरबीआई के इस कदम से रुपए का कद बढ़ेगा और गिरते रुपए को सहारा मिलेगा। आरबीआई के इस कदम से एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और ग्‍लोबल ट्रेडिंग सिस्‍टम में अमेरिकी डॉलर का दबदबा कम होगा।

रुपए में गिरावट का असर सीधा आपकी जेब पर

रुपए में गिरावट का असर सीधा आपकी जेब पर

रुपए में लगातार आ रही गिरावट का असर सीधा आम आदमी पर भी होगा। अगर रुपया इसी तरह से गिरता रहा तो कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। भारत के लिए कच्चा तेल खरीदना महंगा होता चला जाएगा । कच्चे तेल के इंपोर्ट में सरकार को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे और इसकी सीधा असर तेल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर महंगाई पर दिखेगा और खाने-पीने की चीजों समेत रोजमर्रा की चीजें महंगी होती चली जाएंगी।

 बढ़ जाएगा इंपोर्ट बिल

बढ़ जाएगा इंपोर्ट बिल

डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर सोने से भारत के लिए इंरोर्ट महंगा होता चला जाएगा। भरात इंपोर्ट के लिए जहां भी डॉलर में भुगतान करता हैं उसके अधिक भुगतान करना होगा। इंपोर्ट बिल बढ़ने का असर भी सीधा आम जनता पर होंगा और महंगाई बढ़ जाएगा।

बढ़ेगा पढ़ाई का खर्चा

बढ़ेगा पढ़ाई का खर्चा

अगर आपका बच्चा विदेश में पढ़ रहा है तो रुपए के कमजोर होने पर आपको अधिक फीस चुकानी होगी। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से आप पर फीस का बोझ बढ़ जाएगा। आपको पहले के मुकाबले अधिक फीस चुकानी होगी। आपको पहले के मुकाबले अधिक करेंसी कन्वर्ट का चार्ज देना होगा।

 विदेश घूमना पड़ेगा महंगा

विदेश घूमना पड़ेगा महंगा

रुपए के कमजोर होने से आपके लिए विदेश घूमना महंगा पड़ेगा। अधिकांश जगहों पर डॉलर में भुगतान होता है। ऐसे में रुपए के कमजोर होने से आपको अधिक भुगतान करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+