रुपए में सबसे बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहुंचा 70 के पार

मुंबई: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से रुपए में ऐतिहासिक गिरावट एक बुरी खबर है। रुपया मंगलवार को अब तक के सबसे निचले स्तर 70.07 पर पहुंच गया। पिछले कुछ समय से रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हुआ है। यूरोपीय करेंसी में स्‍लोडाउन और तुर्की में आर्थिक संकट के कारण डॉलर अन्‍य करेंसी के मुकाबले मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़ें: गैर-कानूनी तरीके से दाखिल होने पर अमेरिकी पुलिस ने भारतीयों समेत 100 से ज्‍यादा लोगों को हिरासत में लिया

रुपये में गिरावट जारी

रुपये में गिरावट जारी

पिछले शुक्रवार से ही रुपये में गिरावट जारी थी और ये सोमवार के बाद मंगलवार को भी जारी रही। मार्केट के जानकारों का मानना है कि अमेरिका और चीन में ट्रेड वार बढ़ने के बीच ऑयल इंपोर्टर्स द्वारा डॉलर की डिमांड बढ़ी, जिससे रुपए पर दबाव बनने लगा। वहीं, अगले महीने अमेरिका में ब्‍याज दरें बढ़ने की उम्‍मीद जताई जा रही है, जिसके कारण डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70 पार

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70 पार

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कारण देश का व्यापार घाटा और करेंट अकाउंट घाटा भी बढ़ेगा। जबकि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारत के विदेशी मुद्रा बाजार को भी काफी प्रभावित किया है।

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग का बयान

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग का बयान

वहीं, रुपए में ऐतिहासिक गिरावट पर आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने बयान दिया। सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। रुपया वैश्विक कारणों से प्रभावित हुआ है और ये आगे चलकर मजबूत हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को पीएम मोदी के इस ऐलान से पहले, शर्मिंदा ना कर दे यह फर्जीवाड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+