गैर-कानूनी तरीके से दाखिल होने पर अमेरिकी पुलिस ने भारतीयों समेत 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया
न्यूयॉर्क। अमेरिका की बॉर्डर पुलिस और इमीग्रेशन अधिकारियों ने 100 से ज्यादा भी लोगों जिसमें कुछ भारतीय भी शामिल हैं, उन्हें हिरासत में लिया है। इन सभी लोगों को देश में गैर-कानूनी तरीकों से दाखिल होने और रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। यूएस इमीग्रेशन एंड कस्टम्स इनफोर्समेंट (आईसीई) और इनफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस के अधिकारियों ने ह्यूस्टन से 45 लोगों को अप्रवासन के नियमों को तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन लोगों को पांच दिन तक चली एक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया है। अभी तक एजेंसी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि कितने भारतीयों को इस प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अप्रवासन का नियम तोड़ने पर कार्रवाई
जिन लोगों को एजेंसी ने इस प्रक्रिया में गिरफ्तार किया है वे लोग होंडुरास, अल सल्वाडोर, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, अर्जेंटीना, क्यूबा, नाइजीरिया, भारत, चिली और टर्की के रहने वाले हैं। आईसीई की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। स्थानीय एजेंसियों ने अपराधियों को निशाना बनाते हुए प्रक्रिया शुरू की थी। ये ऐसे अपराधी थे जो बिना अप्रवासन की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही गायब हो गए थे। एजेंसी की ओर से बताया गया हे कि जिन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें देश में गैर-कानूनी तरीके से दाखिल होने पर और प्रत्यर्पण के बाद दोबारा दाखिल होने के आरोप में सजा का सामना करना होगा। वहीं एक और घटना में यूएस बॉर्डर पेट्रोल पुलिस ने 78 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों को टेक्सास में पिछले हफ्ते एक चेक प्वाइंट से गिरफ्तार किया गया है।
पहले भी गिरफ्तार हुए हैं भारतीय
ये सभी लोग एक रेफ्रिजरेटर कार्गो बॉक्स में बंद थे। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनकी सेहत अच्छी है। इनकी पहचान मैक्सिको, ग्वाटेमाला, होंडुरास, अल सल्वाडोर, ब्राजील, इक्वाडोर, भारत और डोमनिकन रिपब्लिक के नागरिकों तौर पर हुई है। इससे पहले करीब 100 भारतीयों को बॉर्डर पुलिस ने दक्षिणी सीमा से अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया था। ज्यादातर भारतीय पंजाब राज्य के रहने वाले थे और इन्हें दो डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रवासन पर अपने विवादित फैसले को एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर के जरिए वापस ले लिया है। इस ऑर्डर के तहत अमेरिका और मैक्सिको बॉर्डर पर गैर-कानूनी तरीके से दाखिल होने वाले लोगों से उनके बच्चों को अलग नहीं किया जाएगा।
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications