रुपए पर चुनावी असर, डॉलर के मुकाबले टूटकर 72.28 पर पहुंचा रुपया, ये रही गिरावट के प्रमुख कारण
नई दिल्ली। बुधवार को रुपए में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को नया गवर्नर मिलने के बाद रुपए में गिरावट जारी रही। कारोबार की शुरुआत में ही रुपया 32 पैसे नीचे गिर गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 32 पैसे की गिरावट के साथ 72.17 पर खुला।

जबकि दिन के 9 बजकर 45 मिनट पर रुपया डॉलर के मुकाबले 72.28 के स्तर पर पहुंच गया। आपको बता दें कि मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 71.85 के स्तर पर बंद हुआ था। अगर आपको रुपए में गिरावट की वजहों के बारे में बताए तो बाजार जानकारों के मुताबिक तीन वजहों से रुपए लगातार कमजोर हो रहा है।
1. जानकारों की माने तो साल के अंत में अक्सर डॉलर की मांग बढ़ जाती है। डॉलर की मांग बढ़ने से रुपए में गिरावट दर्ज की जा रही है।
2.वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजों की अनिश्चितता की वजह से बाजार में अस्थिरता की स्थिती पैदा हो गई, जिसकी वजह से रुपए में गिरावट दर्ज की गई।
3 क्रूड की कीमतों में आए उछाल का असर रुपए पर पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications