शुरुआती बढ़त के बाद फिसला सेंसेक्स, रुपया भी 29 पैसे कमजोर

मुंबई। सोमवार को कारोबार की शुरूआत में ही रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। रुपया डॉलर के मुकाबले 29 पैसे टूटकर 73.87 पर पहुंच गया है। वहीं, एश‍ियाई बाजार में आई कमजोरी का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला है। सेंसेक्स शुरूआती बढ़त के बाद नीचे फिसलता दिखाई दिया है। सोमवार को सेंसेक्स 47 अंक गिरकर 34,687 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि एक समय ये 200 से अधिक अंकों की बढ़त पर था।

rupee down against dollar, sensex edges lower in early trade

रुपया शुक्रवार को रुपया 56 पैसे मजबूत होकर 73.56 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। जबकि रुपए में सोमवार को कारोबार की शुरूआत में ही झटका लगा और ये 29 पैसे टूटकर 73.87 पर आ पहुंचा। शुक्रवार को रुपए में मजबूती देखने को मिली थी जब वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई थी।

वहीं, निफ्टी 19 अंक की गिरावट के साथ 10,454 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके पहले, सुबह सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला था और 238 अंकों की बढ़त के बाद 34,900 के आंकड़े को पार कर गया था लेकिन अचानक ही इसमें गिरावट देखने को मिली। निफ्टी भी 51 अंकों की बढ़त के बाद कुछ देर में फिसलकर 10,500 के नीचे आ पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+