Rule changes from August 1: आज से LPG और ITR समेत हुए ये 5 बड़े बदलाव, देखें पूरी लिस्ट
Rule changes from August 1: हर महीने की पहली तारीख अगर नौकरीवालों के लिए सैलरी लेकर आती है तो वहीं अपने साथ बहुत सारे बदलाव भी लाती है। अगस्त की पहली तारीख को भी बहुत सारे नियम चेंज बदल गए हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है।

ITR भरने पर अब लगेगा जुर्माना
आपको बता दें कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। अगर आपने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है तो अब आज से यानी कि एक अगस्त से टैक्सपेयर्स को पेनाल्टी भरनी पड़ेगी। जिनकी इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो उन्हें पांच लाख रु की पेनाल्टी देनी पड़ सकती है।
14 दिन बैंक रहेंगे बंद
आरबीआई ने अगस्त के लिए बैंकों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इस महीने 14 दिन बैंक रहेंगे बंद हैं, इसलिए बैंक के काम सारे निपटा लेंगे।
क्रेडिट कार्ड में होगा बदलाव
एक्सिस बैंक ने आज से कैशबैक और इंसेटिंव प्वाइंट को कम कर दिया है। अब इसमें 1.5 प्रतिशत ही कैशबैक मिलेगा।
चेक के जुड़े नियमों में बदलाव
बैंक ऑफ बड़ौदा चेक से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है इसलिए अगर आपको इससे जुड़ा काम करना है तो इसके बारे में जानकारी लेकर ही काम करें।
ट्रैफिक जुड़े नियम
अब बिना ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने वालों को 5-5 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है तो वहीं जो लोग ड्रंक -ड्राइव करते हैं यानी कि नशे में गाड़ी चलाते हैं उन्हें जुर्माने के साथ 6 महीने की जेल भी हो सकती है।
IDFC बैंक एफडी
आईडीएफसी बैंक की ओर से अमृत महोत्सव एफडी ग्राहकों के लिए एक एफडी की योजना शुरु की है जो कि 15 अगस्त 2023 तक वैलिड है।
LPG Cylinder की कीमतों में कटौती
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने LPG की कीमतों में कटौती की है। ऑयल कंपनियों ने Commercial LPG के दाम 100 रुपये तक कम किए हैं। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर कोई राहत नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications