BCCI: आखिर कितनी है बीसीसीआई की कमाई, सामने आया आंकड़ा

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की बात करें तो वह बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानि बीसीसीआई (BCCI) है। वर्ष 2018 से 2022 के बीच बीसीसीआई की कमाई का आंकड़ा सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बीसीसीआई की पांच साल की कमाई के आंकड़े को जारी किया है। बीबीसीई ने इन पांच सालों में 27411 करोड़ रुपए की कमाई की है। पंकज चौधरी ने बताया कि यह कमाई मीडिया राइट, स्पॉसरशिप और आईसीसी से साझा राजस्व से हुई है।

bcci

दरअसल शिवसेना के सांसद अनिल देसाई ने सवाल पूछा था कि क्या नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को यह पता है कि बीसीसीआई दुनिया की दूसरी सबसे अमीर खेल संस्था है। देसाई ने पूछा था कि पिछले पांच साल में बीसीसीआई की कमाई क्या थी, उसके खर्च कितने थे और उसने कितना टैक्स दिया था।

शिवसेना सांसद के जवाब पर वित्त राज्यमंत्री की ओर से यह जवाब दिया गया है। चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार खेल संस्थाओं की वित्तीय स्थिति की वैश्विक स्तर पर डेटा को इकट्ठा नहीं करता है।

पंकज चौधरी ने बताया कि बीसीसीआई ने वित्त वर्ष 2021-21 में 1159 करोड़ रुपए, 2020-2021 में 844.92 करोड़ रुपए, 2019-20 में 882.29 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है। जबकि वित्त वर्ष 2019 में 815.08 करोड़ रुपए का और 2017-18 में 596.63 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

वित्त वर्ष 2021-22 में बीसीसीआई की कमाई 7606 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 3064 करोड़ रुपए था। वहीं 2020-21 में कुल कमाई 4735 करोड़ रुपए था जबकि खर्च 3080 करोड़ रुपए था।

हाल ही में बीसीसीआई ने मैचों के अंतरराष्ट्रीय औऱ घरेलू मैंचों के प्रसारण के अधिकारों की नीलामी की थी। इसके लिए इच्छुक कंपनियों को 15 लाख रुपए की फीस देनी होगी, जिसे वापस नहीं किया जाएगा। इसमे मुख्य रूप से तीन ब्रॉडकास्टर हैं, डिज्नी स्टार, वायाकॉम 18 और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क। जी-सोनी का विलय होने के बाद माना जा रहा है कि वह भी इसके लिए बोली लगा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+