सब्जियों के मामले में खुदरा महंगाई दर पहुंचा 7 महीने के उच्चतम स्तर पर
नई दिल्ली। खुदरा मुद्रास्फीति दर खाने-पीने की चीजों के मामलों में काफी बढ़ गई है। खासकर सब्जियों की कीमतों में तेजी आने की वजह से अक्टूबर महीने में खुदरा मुद्रास्फीति दर बढ़कर 3.58 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह सात महीने का उच्चतम स्तर है। आपका बता दें कि मु्द्रास्फीति रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। दरअसल, इसी के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक यह तय करता है कि नीतिगत दरें कितनी होनी चाहिए। इससे पहले इसी साल मार्च में खुदरा महंगाई दर का उच्चतम स्तर 3.89 फीसदी था और उसके बाद अक्टूबर महीने का 3.58 फीसदी का स्तर सबसे अधिक है।

उपभोक्ता कीमत सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर सितंबर में 3.28 फीसदी थी। वहीं पिछले साल अक्टूबर महीने में यह 4.2 फीसदी थी। सब्जी खंड में महंगाई की दर दोगुनी होकर 7.47 फीसदी तक जा पहुंची है, जो सितंबर महीने में 3.92 फीसदी थी। अंडा, दूध और दूध से बने सभी उत्पादों की महंगाई दर भी ऊंची रही है।


Click it and Unblock the Notifications
