मोदी सरकार को झटका, 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची महंगाई दर
नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर मोदी सरकार को बड़ा झटका लगा है। जून में खुदरा महंगाई दर 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.18 फीसदी पर पहुंच गई। जबकि मई में खुदरा महंगाई दर 3.05 फीसदी पर रहा। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जून में महंगाई दर 3.18 फीसदी पर पहुंच गई, जबकि मई में यह सिर्फ 3.05 फीसदी थी।

जून में सब्जियों की महंगाई में नरमी रही। ये 4.66 फीसदी रही, जबकि मई में 5.46 फीसदी थी। अगर हाउसिंग महंगाई की बात करें तो ये जून में बढ़कर 4.84 फीसदी हो गई, जबकि मई में 4.82 फीसदी थी।












Click it and Unblock the Notifications