खुदरा महंगाई के मोर्चे पर राहत, दिसंबर में घटकर 5 फीसदी के नीचे पहुंची
Retail inflation: साल 2020 के आखिरी महीने दिसंबर में खुदरा महंगाई दर घटी है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) द्वारा मापी जाने वाली खुदरा मुद्रास्फीति की दर दिसंबर 2020 में 4.59 फीसदी पर रही है। मंगलवार को केंद्र सरकार ने इसके आंकड़े जारी किए हैं। इससे पिछले महीने नवंबर 2020 में खुदरा महंगाई दर 6.93 फीसदी पर थी, जो घटकर दिसंबर में 4.59 फीसदी पर आ गई। यानी एक बड़ी राहत दिसंबर में खुदरा महंगाई के मोर्चे पर मिली है।

दिसंबर में फलों और सब्जियों के दामों में काफी राहत देखने को मिली है। दिसंबर 2020 में खाने-पीने की चीजों की महंगाई घटकर 3.41 फीसदी रही। इससे पहले महीने में यह 9.5 फीसदी थी। दिसंबर में फूड बास्केट की ग्रोथ 3.41 फीसदी रही।
Recommended Video
खुदरा महंगाई दर में बीते दो महीने में गिरावट देखने को मिल रही है। देश में खुदरा महंगाई दर सितंबर 2020 में 7.34 फीसदी पर थी। अगले महीने अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.61 फीसदी पर रही थी जो कि मई 2014 के बाद के सबसे ऊंची दर थी। इसके बाद नवंबर, 2020 में खुदरा महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है। खुदरा महंगाई नवंबर में 6.93 फीसदी दर्ज की गई है। इसके बाद दिसंबर में ये घटकर 4.59 फीसदी पर आ गई है।
वहीं देश में नवंबर 2020 में औद्योगिक उत्पादन, इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) में सुस्ती देखने को मिली है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक नवंबर, 2020 में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में बीते साल के नवंबर महीने के मुकाबले 1.9 फीसदी का संकुचन आया। इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन की ग्रोथ नवंबर में -1.9 फीसदी रही। इससे एक साल पहले नवंबर में IIP की ग्रोथ 2.1 फीसदी थी। नवंबर, 2020 में माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ 7.3 फीसदी घटकर 104.5 रही। वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 1.7 फीसदी घटकर 128.4 पर रही है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications