महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, खुदरा महंगाई 6 महीने के उच्चतम स्तर, 6.01% पर पहुंचा
महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, खुदरा महंगाई दर 6.01% पर पहुंचा
नई दिल्ली, 14 फरवरी। महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका। देश में खुदरा महंगाई दर 6.01 फीसदी पर पहुंच गया है। रिटेल महंगाई दर 6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जनवरी महीने में महंगाई दर 6.01 फीसदी पर पहुंच गया। जनवरी में खुदरा महंगाई दर 6.01 फीसदी रही, जो दिसंबर 2021 के मुकाबले 5.66 फीसदी था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने महंगाई का लक्ष्य 4 फीसदी रखा है, जो बढ़कर 6.01 फीसदी पर पहुंच गया।

दिसंबर में जहां महंगाई दर 5.66 फीसदी रहा, तो वहीं नवंबर में खुदरा महंगाई 4.91 फीसदी था। अक्टूबर में ये 4.48 फीसदी रहा था। आपको बता दें कि खुदरा महंगाई में आई तेजी की वजह फलों-सब्जियों , खाने के तेल की कीमतों में आई तेजी को माना जा रहा है। खाद्य तेलों की महंगाई सरकार के लिए मुश्किल का सबक बना हुआ है।
जहां जनवरी 2022 में खुदरा महंगाई दर 6.01 फीसदी रही है। वहीं जनवरी में थोक महंगाई दर में गिरावट आई है। थोक महंगाई दर में 12.96 फीसदी पर आ चुका है। दिसंबर में थोक महंगाई दर का आंकड़ा 13.56 फीसदी पर रहा, वहीं नवंबर 2021 में नवंबर में थोक महंगाई दर 14.87 फीसदी पर रही थी। जनवरी 2021 में थोक महंगाई दर सूचकांक आधारित डब्ल्यूपीआई इंफ्लेशन 2.51 फीसदी पर थी। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2022 में महंगाई दर में हुई बढ़ोतरी के कारण खाने के तेल, मिनरल ऑयल, क्रूड और गैस उत्पादों की कीमतों में इजाफा देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications