मौद्रिक नीति समीक्षा: भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक समीक्षा की नीति करते हुए बुधवार को ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने का फैसला किया है।
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक समीक्षा की नीति करते हुए बुधवार को ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने का फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वाल समिति ने फैसला किया है कि रेपो रेट को 6.25 फीसदी के स्तर पर बरकरार रखा गया है। वहीं रिजर्व रेपो रेट को भी 5.75 फीसदी के स्तर पर रखा गया है। आरबीआई ने उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान अर्थव्यवस्था में तेजी की दर 6.9 फीसदी के स्तर पर रहेगी। आरबीआई ने यह उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष 2017-18 में देश की विकास दर 7.4 फीसदी के स्तर पर रहेगी।

मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान ब्याज दरों पर फैसला लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए आरबीआई ने कहा कि 500 और 2000 रुपए के नए नोटों को कॉपी करना कठिन है। आरबीआई ने बताया कि 27 जनवरी तक 9.92 लाख करोड़ रुपए की नई करेंसी बाजार में जारी कर दी गई है।
आरबीआई के मुताबिक वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान जनवरी से मार्च के दौरान खुदरा महंगाई की दर 5 फीसदी से कम रहेगी। आरबीआई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक साइबर सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस दौरान आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा कि आने वाले समय में ब्याज दरों में कमी आ सकती है। आरबीआई ने यह भी कहा कि हम अलग से एक प्रवर्तन विभाग का गठन भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications