RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, 4 फीसदी पर बरकरार
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजे आ चुके हैं। तीन दिनों तक चली इस बैठक में रेपो रेट को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। रेपो रेट में बदलाव नहीं होने का मतलब ये हुआ कि आपको ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिलेगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक के नतीजों की जानकारी देते हुए कहा कि रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया गया है। वहीं, रिवर्स रेपो रेट भी 3.35 फीसदी पर स्थिर है।
Recommended Video

आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद अभी भी कम ही है और ये बुरी खबर इसलिए है क्योंकि कोविड-19 काे मामलों में कमी की बजाए बढ़ोतरी हो रही है। बता दें, कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण बने हालात के बाद मार्च से लेकर अब तक आरबीआई रेपो रेट में 115 बेसिस पॉइंट की कमी कर चुका है। वहीं फरवरी 2019 से देखा जाए तो यह कमी 250 बेसिस पॉइंट तक पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications