रिलायंस जियो लाने वाला है वर्चुअल रिएलिटी ऐप, 2018 में लॉन्च करने की है पूरी तैयारी

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से जियो फोन का धमाका करने के बाद अब कंपनी एक नए धमाके की तैयारी में है। एपल, गूगल, सैमसंग, हुवाई और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियां मानती हैं कि आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस भविष्य में सबसे बड़ी चीज होगी। अब रिलायंस जियो ने भी इसके ऊपर काम करना शुरू कर दिया है। 2018 में रिलायंस जियो अपना खुद का वर्चुअल रिएलिटी ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अपने इस विजन को पूरा करने के उद्देश्य से जियो की तरफ से दो टॉप एग्जिक्युटिव बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी गए थे। आपको बता दें कि इस यूनिवर्सिटी में वर्चुअल रिएलिटी प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग दी जाती है।

रिलायंस जियो लाने वाला है वर्चुअल रिएलिटी ऐप, 2018 में लॉन्च करने की है पूरी तैयारी

जियो की तैयारी है कि वह यूनिवर्सिटी एक्सपर्ट्स के साथ पार्टनरशिप करके ऐप लॉन्च करे। इस ऐप को लॉन्च करने के लिए यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स की मदद ली जाएगी। ये वो स्टूडेंट होंगे जो पहले से ही इस तकनीक पर काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि वर्चुअल रिएलिटी ऐसी तकनीक होती है, जो होती वर्चुअल है, लेकिन लगती असल है। इसे आप डिजिटल रिएलिटी भी कह सकते हैं। इसमें 360 डिग्री विजुअल मिलता है, जिसमें ऐसा माहौल दिखाई देता है, जो रिएलिटी की तरह लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+