Reliance Jio ने लॉन्च किए 2 नए प्लान, सिर्फ 24 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने बुधवार को जियो फोन यूजर्स के लिए दो नए किफायती प्लान लॉन्च किए। ये प्लान हैं 24 रुपये के और 54 रुपये के। जियो दोनों ही प्लान में अपने यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को हर रोज मुफ्त एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। आइए जानते हैं जियो के इन दोनों प्लान में जियो फोन यूजर्स को और क्या सुविधाएं मिलेंगी।

जियो 24 रुपये का प्लान

जियो 24 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के 24 रुपये के प्लान में यूजर्स को एक शर्त के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा और वो शर्त ये है कि यूजर्स को हर रोज 500 MB 4G डाटा हाईस्पीड के साथ मिलेगा और इसके बाद 128kpps की स्पीड के साथ डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी तरह की लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग फ्री रहेगी। साथ ही यूजर्स को 20 फ्री एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 2 दिन की है।

जियो 54 रुपये का प्लान

जियो 54 रुपये का प्लान

जियो के इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा के साथ हर रोज 500 MB हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा। 500 एमबी के बाद 128 kpps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 70 फ्री एसएमएस और जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिन की है।

सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए है ये प्लान

सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए है ये प्लान

रिलायंस जियो के ये दोनों नए प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए हैं। ये प्लान उन्हीं नबंरों पर वैलिड होंगे जो जियो के 1500 रुपये के 4G फोन पर इस्तेमाल हो रहे हैं। अगर आप जियो फोन यूजर्स नहीं है तो भी निराश न होइए। जियो ने अपने बाकी यूजर्स के लिए भी 19 रुपये, 52 रुपये और 98 रुपये का प्लान लॉन्च कर रखा है। आइए जानते हैं जियो के इन प्लान में यूजर्स को क्या मिलेगा।

जियो का 19 रुपये का प्लान

जियो का 19 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के 19 रुपए के प्लान की बात करें तो इस प्लान के तहत आपको 0.15 जीबी 4जी डाटा मिल रहा है। इस प्लान में आपको फ्री अनलिमिटेड लोकल, एसडीटी और रोमिंग कॉलिंग के साथ-साथ 20 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी महज एक दिन की है।

जियो का 52 रुपए वाला प्लान

जियो का 52 रुपए वाला प्लान

जियो के 52 रुपए के प्लान में आपको रोजाना 1.05 जीबी 4जी डेटा के साथ-साथ लोकल और एसडीटी फ्री कॉलिंग और 70 एसएमएस फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है। वहीं इस प्लान की भी दिए जाएंगे। वहीं, लोकल, एसटीडी कॉल्स मुफ्त दी जा रही हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिनों की है।

जियो का 98 रुपए वाला प्लान

जियो का 98 रुपए वाला प्लान

जियो का 98 रुपए वाला प्लान काफी बेहतर है। इस प्लान में के तहत आपको रोजाना 2.1 जीबी 4जी जेटा के साथ-साथ फ्री लोकल,एसटीडी कॉलिंग और 140 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। हालांकि इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+