Jio Fiber ने लॉन्च किए 4 धमाकेदार नए और सस्ते प्लान, इन यूजर्स को 30 दिन तक फ्री अनलिमिटेड डाटा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो फाइबर ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए चार नए प्लान्स लेकर आया है। जियो ने 'नए इंडिया का नया जोश' के नाम से नए जियो फाइबर प्लान्स को लॉन्च किया है। सबसे खास बात यहां यह है कि इन प्लान्स से जुड़ने वाले सभी नए यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा के साथ बिना शर्त 30 दिन फ्री ट्रायल ऑफर का ऐलान किया है। नए जियो फाइबर प्लान 399 रुपये से शुरू होते हैं। तो आइए डीटेल में जानते हैं कि जियो फाइबर के नए प्लान्स में क्या बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

Jio फाइबर प्लान्स
इस प्लान में ग्राहकों को 150 एमबीपीएस की तेज इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इस फ्री ट्रायल में अपलोड और डाउनलोड दोनों ही स्पीड को एक बराबर रखा गया है, जहां यूजर्स को 150 MBPS की स्पीड मिलेगी। इसके साथ ही फ्री ट्रायल के लिए ग्राहकों को कंपनी की तरफ से 4K सेट टॉप बॉक्स और 10 ओटीटी एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। ‘नए इंडिया का नया जोश' के टैरिफ प्लान्स की कीमत 399 रुपये प्रतिमाह से शुरू होती है, जो 1499 रुपये प्रतिमाह तक जाती है। ग्राहक एक महीन के फ्री ट्रायल के बाद अपनी पसंद के किसी भी एक प्लान को चुन सकते हैं। अगर ग्राहकों को यह सेवा पसंद न आए तो वो इसके कनेक्शन को एक महीने के फ्री ट्रायल के बाद कटवा भी सकते हैं।

399 रुपये और 699 रुपये वाला प्लान
ट्रायल पीरियड के दौरान 4के सेट टॉप बॉक्स लेने वाले नए ग्राहकों को 2,500 रुपये का डिपॉजिट तो वहीं जो यूजर बॉक्स नहीं लेते उन्हें 1,500 रुपये देने होंगे। जियो फाइबर के 399 रुपये वाले प्लान में 30 एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान पर ग्राहकों को अनिलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा भी मिलेगा । वहीं 699 रुपये वाले प्लान की करें तो इसमें आपको 100 एमबीपीएस की स्पीड से ट्रूली अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलेगा।

999 रुपये और 1499 रुपये वाले प्लान्स
999 रुपये और 1499 रुपये वाले प्लान्स में ओटीटी ऐप्स की भरमार है। जियो फाइबर के 999 रुपये वाला प्लान 150 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिलती है। प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनिफिट भी दिया जा रहा है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को 1 हजार रुपये की कीमत वाले 11 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। वहीं 1499 रुपये वाले प्लान में 1500 रुपये की कीमत के 12 ओटीटी ऐप्स मिलेंगे। टीवी एवं नेट पर उपलब्ध कार्यक्रमों, फिल्मों और गेमिंग के शौकिनों के लिए यह प्लान्स खासतौर पर डिजाइन किए गए हैं।

10 ओटीटी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
1 सितंबर से जियो फाइबर प्लान ऐक्टिवेट करने वाले कस्टमर्स को 30 दिन फ्री ट्रायल का ऑफर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 15-31 अगस्त के बीच जियो फाइबर से जुड़ने वाले कस्टमर्स को माई जियो में वाउचर के तौर पर 30 दिन का फ्री ट्रायल दे रही है। बता दें की जो भी नए ग्राहक 2500 रुपये की सिक्योरिटी देंगे केवल वही ग्राहक 10 ओटीटी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन का लुत्फ उठा पाएंगे। ओटीटी ऐप्स में डिज़नी प्लस, जियो सिनेमा, जी5 , सोनी लिव, वूट,ऑल्ट बालाजी,सन एनएक्सटी, लॉयंसगेट प्ले, शेमारू और होईचोई हैं।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications