Jio का फुटबॉल ऑफर, यूजर्स को मिलेगा 2200 का कैशबैक, जानें कैसे मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। एक के बाद एक नए और आकर्षक ऑफर्स लॉन्च कर रिलायंस जियो यहां लोगों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है वहीं बाकी की टेलिकॉम कंपनियों के लिए मुश्किल बढ़ती जा रही है। रिलायंस जियो ने एक बार फिर से कैशबैक ऑफर पेश किया है। जियो ने नए यूजर्स के लिए 2200 रुपए का कैशबैक ऑफर पेश किया है। जियो के इस ऑफर का नाम जियो फुटबॉल ऑफर है। इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स को 2200 रुपए का कैशबैक मिलेगा।

जियो का फुटबॉल ऑफर

जियो का फुटबॉल ऑफर

जियो ने फुटबाल ऑफर लांच किया है। इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स को 2200 रुपए कै कैशबैक मिलेगा। ये ऑफर उनके लिए है जो अपने 4जी स्मार्टफोन में 198 रुपए या फिर 299 रुपए के प्रीपेड प्लान लेंगे।

 ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

जियो के इस फुटबॉल ऑफर के तहत आपको अपने 4जी डिवाइसों पर 198/299 रुपए के सफल रिचार्ज करवाना होगा। इस रिचार्ज के बाद आपको माईजियो ऐप पर 50 रुपए का 44 वाउचर मिलेगा। इन वाउचर्स को आप आगे आने वाले महीनों में रिचार्ज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

 रखें इन बातों का ध्यान

रखें इन बातों का ध्यान

जियो का ये ऑफर कुछ शर्तों के साथ मिलेगा।ये ऑफर उन सभी डिवाइसों के लिए वैध है, जो जियो नेटवर्क पर 15 फरवरी तक या उससे पहले पहली बार सक्रिय होंगे।कंपनी का कहना है कि 16 फरवरी 2018 शुक्रवार की आधी रात को यह ऑफर शुरू होगा। यानी आप आज ही इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+