Jio ने बंद किए ये 4 छोटे-बड़े प्लान, कहीं आप ने भी तो नहीं करवाया रीचार्ज
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने 4 प्लान को बंद कर दिया है। इनमें जिया का सबसे छोटा 19 रुपये का प्लान और सबसे बड़ा 9,999 रुपये वाला प्लान भी शामिल है। इसके साथ ही जियो ने अपने लोकप्रिय 309 और 349 रुपये के प्लान को भी बंद करने की घोषणा की है। इसके साथ ही जियो ने अपने कई प्लान की कीमतें भी बढ़ाई है। यानी जियो यूजर्स को अब रिचार्ज कराते समय अपनी जेबें ढीली करनी पडे़ंगी।

बंद हुआ भारत का सबसे बड़ा प्लान
रिलायंस जियो का 9,999 रुपये का प्लान, भारत का सबसे बड़ा 4G प्रीपेड प्लान था। इस प्लान में ग्राहकों को 780 जीबी डाटा मिलता था। साथ ही इस प्लान की वैलिडिटी 13 महीने तक की थी। जियो ने अब इस प्लान को बंद कर दिया है। इसके साथ ही जियो ने अपने सबसे छोटे 19 रुपये के प्लान को भी बंद कर दिया है।

जिन्होंने रिचार्ज कराया उनका क्या?
रिलायंस जियो ने अपने प्लान में 19 अक्टूबर से बदलाव किए हैं। ऐसे में अगर आप ने 19 अक्टूबर से पहले अपने जियो नंबर को रीचार्ज कराया है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आपको प्लान के मुताबिक ही सारी सुविधाएं मिलती रहेंगी। लेकिन प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के बाद आप दोबारा इस प्लान को रिचार्ज नहीं करा पाएंगे। आपको रीचार्ज के लिए जियो के अन्य किसी प्लान का चयन करना पड़ेगा।

जियो के ये प्लान हुए महंगे
इन 4 प्लान को बंद करने के अलावा जियो ने अपने 149 रुपए, 399 रुपए, 509 रुपए, 999 रुपए, 1999 रुपए और 4999 रुपए वाले प्लान में भी बदलाव किए हैं। इनमें से कई प्लान की कीमतें बढ़ा दी गई हैं तो कई प्लान में मिलने वाले डाटा और वैलिडिटी को कम कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications