जियो को मिला विंटर ओलंपिक खेलों के प्रसारण का अधिकार, फोन पर देख पाएंगे ओलंपिक खेल
Recommended Video

नई दिल्ली। रिलायंस जियो यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। जियो यूजर्स को कल से उनके फोन पर विंटर ओलंपिक खेलों को लाइव देखने का मौका मिलेगा। प्योंगचांग में होने वाले विंटर ओलंपिक खेलों के डिजिटल प्रसारण का अधिकार जियो को मिला है। जियो ने कहा है कि वो ओलंपिक खेलों के व्यापक प्रसारण के लिए आईओसी के साथ मिलकर काम कर रहा है।

आप 9 से 25 फरवरी तक होने वाले इस ओलंपिक खेलों को कल से अपने मोबाइल फोन पर देख सकेंगे। जियो ने एसके लिए खास तैयारी की है। जियो यूजर्स के लिए उन्होंने अपने टीवी पर अलग चैनल बनाया है, जहां विंटर ओलंपिक खेलों से संबंधित सारी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। कंपनी ने कहा है कि वह अपने उपभोक्ताओं के लिए एक सेवन-डे कैच अप फीचर भी तैयार कर रही है, जहां लोग अपनी सुविधा के मुताबिक खेलों का रिपीट टेलीकास्ट देख सकेंगे।
जियो यूजर्स अपने फोन पर विंटर ओलंपिक खेलों का लाइव, हाईलाइट्स, रिपीट जैसे सभी इवेंट्स देख सकेंगे। गौरतलब है कि 9 फरवरी से शुरू हो रहे विंटर ओलंपिक में 90 देश हिस्सा लेंगे। उनके बीच 15 खेलों को लेकर 102 आयोजन होंगे। 25 फरवरी तक ओलंपिक चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications