जियो ने दीवाली पर लॉन्च किया इस साल का सबसे धमाकेदार प्लान, मिल रहा है 100% कैशबैक

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाह रही है। रिलायंस जियो ने दिवाली के मौके पर एक धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है। Jio Diwali Offer के नाम से आने वाले इस प्लान में यूजर्स को कंपनी की ओर से 100 फीसदी कैशबैक मिल रहा है। कंपनी ने इस प्लान की टैग लाइन रखी है, रिचार्ज करो इस दिवाली पर और पाओ फायदे अगली दिवाली तक। ग्राहकों के लिए यह प्लान 18 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच उपलब्ध होगा।

एक साल तक नहीं करना पडेगा रिचार्ज

एक साल तक नहीं करना पडेगा रिचार्ज

जियो के इस लॉन्ग टर्म प्लान की कीमत 1699 रुपये है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं। जियो के इस प्लान में ग्राहक को 365 दिनों की वैधता मिल रही है। अगर बात इस प्लान में डेटा की करें तो जियो दिवाली प्लान में ग्राहकों को 547.5 जीबी मिलेगा। ऐसे में रोजाना ग्राहक 1.5 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकेगा। जब डाटा लिमिट खत्म हो जाएगी। इस बाद भी ग्राहकों 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

मिल रहा है 100 पर्सेंट कैशबैक

मिल रहा है 100 पर्सेंट कैशबैक

अब बात करते हैं जियो दिवाली प्लान में मिलने वाले 100 पर्सेंट कैशबैक की। अगर कोई ग्राहक 18 अक्टूबर से लेकर 30 नवंबर के बीच में जियो 1699 प्लान का रिचार्ज कराता है। रिचार्ज कराने के साथ ही 100 फीसदी कैशबैक के लिए योग्य हो जाएगा। कैशबैक कूपन के रूप में मिलेगा। तीन कूपन ग्राहक को दिए जाएंगे, जिसकी कीमत एक की 500 रुपये होगी। जियो के इस प्लान को एक साल की वैलिडिटी के साथ किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा लॉन्च किया गया सबसे बेस्ट प्लान माना जा रहा है।

जियो के दूसरे प्लान्स पर भी 100 प्रतिशत कैशबैक उपलब्ध है

जियो के दूसरे प्लान्स पर भी 100 प्रतिशत कैशबैक उपलब्ध है

जियो 500-500 रुपए के तीन कूपनों के अलावा एक कूपन 200 रुपये का होगा। इन कूपन का इस्तेमाल ग्राहक रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर्स में खरीददारी के दौरान कर सकेंगे।इसके लिए कम से कम की 5000 रुपये की खरीददारी करनी होगी। इस तरह कंपनी आपको कुल 1700 रुपये कैशबैक दे रही है। जियो के दूसरे प्लान्स पर भी 100 प्रतिशत कैशबैक उपलब्ध है। इन प्लान्स में 149 रुपये, 198 रुपये, 299 रुपये, 349 रुपये, 398 रुपये, 399 रुपये, 448 रुपये, 449 रुपये, 449 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये, 1,999 रुपये, 4,999 रुपये और 9,999 रुपये वाले प्लान्स शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+