रिलायंस जियो: मुकेश अंबानी ने जियो प्राइम प्लान की घोषणा की, साल भर के लिए सिर्फ 99 रुपए

अंबानी ने जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत 1 मार्च से 31 मार्च तक आप इससे जुड़ सकते हैं। इसके तहत सिर्फ 99 रुपए में आप 1 साल के लिए जियो के मेंबर बन जाएंगे।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो को लोगों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने पर मुकेश अंबानी ने देश के लोगों को धन्यवाद कहा। उन्होंने बताया कि लॉन्च होने के महज 170 दिनों में ही रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई है।

अब मुफ्त नहीं रहा जियो

अब मुफ्त नहीं रहा जियो

मुकेश अंबानी ने यह साफ कर दिया कि 31 मार्च 2017 के बाद रिलायंस जियो मुफ्त नहीं रह जाएगा। अगर आपको 31 मार्च 2017 के बाद भी रिलायंस जियो का इस्तेमाल करना है तो इसके लिए आपको पैसे चुकाने होंगे। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो की तरफ से 1 अप्रैल से टैरिफ प्लान ऑफर करने शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जियो अन्य ऑपरेटर्स के सबसे अधिक बिकने वाले प्लान्स के 20 फीसदी अधिक डेटा ऑफर करेगा। ये भी पढ़ें- जानिए, कैसे पाएं रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप, जिसमें मिलेंगे शानदार ऑफर

ऐसे पा सकते हैं साल भर 'मुफ्त' कॉलिंग और डेटा

ऐसे पा सकते हैं साल भर 'मुफ्त' कॉलिंग और डेटा

जहां एक ओर मुकेश अंबानी ने यह साफ किया कि 31 मार्च 2017 के बाद रिलासंय जियो मुफ्त नहीं रहेगा, वहीं रिलायंस जियो के मौजूदा ग्राहकों के लिए 'जियो प्राइम' की भी शुरुआत कर दी। जियो प्राइम के तहत सिर्फ 99 रुपए देकर 1 साल का सब्सक्रिप्शन पाया जा सकता है। इसके तहत 1 मार्च से 31 मार्च तक आप इससे जुड़ सकते हैं। जियो प्राइम मेंबर को 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' के सभी फायदे 31 मार्च 2018 तक मिलेंगे, लेकिन इसके लिए जियो प्राइम के सदस्यों को हर महीने सिर्फ 303 रुपए देने होंगे यानी रोजाना 10 रुपए देकर आपको मार्च 2018 तक मुफ्त कॉलिंग और प्रतिदिन 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। ये भी पढ़ें- आखिर क्यों मुकेश अंबानी बोले 'अनलिमिटेड मजा, कंटिन्यू होइंगा', जानिए क्या था मतलब

हर मिनट हुईं 2 करोड़ कॉल्स

हर मिनट हुईं 2 करोड़ कॉल्स

अपनी बात कहते हुए मुकेश अंबानी ने यह भी कहा कि आज भारत मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करने में दुनिया में पहले नंबर पर आ गया है। जियो से हर मिनट 2 करोड़ कॉल्स हुई हैं। रोजाना 100 करोड़ गिगाबाइट इंटरनेट इस्तेमाल हुआ है, यानी रोजाना 3.3 करोड़ जीबी इंटरनेट डेटा इस्तेमाल किया गया। जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है। आने वाले समय में डेटा की स्पीड दोगुनी तक बढ़ाई जाएगी।

हर सेकेंड जुड़े 7 ग्राहक

हर सेकेंड जुड़े 7 ग्राहक

वह बोले कि जियो के नेटवर्क पर रोजाना 5.5 करोड़ घंटे वीडियो देखी गई है। 2017 के अंत तक देश के 99 फीसदी आबादी तक रिलायंस जियो पहुंच जाएगा। किसी तरह के हिडन चार्ज, ब्लैक आउट डे या फिर कॉलिंग चार्ज नहीं लगेगा। हर सेकेंड 7 ग्राहक रिलायंस जियो से जुड़ते हैं। वह बोले- आपने हम पर विश्वास किया, इसलिए मैं आपका बहुत बहुत आभारी हूं। जो कोई भी जियो के साथ है उसे आने वाले दिनों में सबसे अधिक फायदा मिलें, यही हमारी कोशिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+