जानिए, कैसे पाएं रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप, जिसमें मिलेंगे शानदार ऑफर

मुकेश अंबानी ने जियो प्राइम इनरोलमेंट शुरू किया है, जिसके तहत महज 99 रुपए देकर 1 साल के लिए जियो प्राइम की मेंबरशिप हासिल की जा सकती है।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार कर जाने पर मुकेश अंबानी ने ग्राहकों को धन्यवाद कहा और साथ ही एक सौगात भी दे दी। मुकेश अंबानी ने जियो प्राइम इनरोलमेंट शुरू किया है, जिसके तहत महज 99 रुपए देकर 1 साल के लिए जियो प्राइम की मेंबरशिप हासिल की जा सकती है। यह ऑफर रिलायंस जियो के सभी मौजूदा ग्राहकों और उन ग्राहकों के लिए है, जो 31 मार्च 2017 तक रिलायंस जियो से जुड़ते हैं। यह ऑफर 1 मार्च 2017 से शुरू होकर 31 मार्च 2017 तक चलेगा, जिस समयावधि में आपको इससे जुड़ना होगा।

जानिए, कैसे पाएं रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप, जिसमें मिलेंगे शानदार ऑफर
ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो: मुकेश अंबानी ने जियो प्राइम प्लान की घोषणा की, साल भर के लिए सिर्फ 99 रुपए

कैसे पाएं जियो प्राइम की मेंबरशिप?
अगर आप भी रिलायंस जियो के जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप अपने माई जियो ऐप या jio.com वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप चाहें तो रिलायंस जियो के स्टोर या फिर रिलायंस जियो के किसी पार्नटर के स्टोर पर जाकर भी जियो प्राइम की मेंबरशिप ले सकते हैं, जिसके लिए आपको सिर्फ 99 रुपए देने होंगे।

जानिए, कैसे पाएं रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप, जिसमें मिलेंगे शानदार ऑफर..
ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो के 170 दिन पूरे, 10 करोड़ ग्राहक और जानिए 10 बड़ी बातें

जियो प्राइम के तहत मिलेंगे ये 3 फायदे
जियो प्राइम के सभी मेंबर्स को सिर्फ 3 खास फायदे मिलेंगे-
1- जियो प्राइम के मेंबर्स सिर्फ 303 रुपए प्रतिमाह देकर मौजूदा 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' के सभी लाभ पा सकते हैं। यानी आपको रोजाना अनलिमिटेड मुफ्त कॉल और 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।
2- जियो प्राइम मेंबर्स को जियो के ऐप्स का 10,000 रुपए का सब्सक्रिप्शन साल भर यानी 31 मार्च 2018 तक के लिए मुफ्त में मिलेगा।
3- जियो प्राइम मेंबर्स के लिए आकर्षक डील और ऑफर लाए जाएंगे। यह ऑफर जियो और जियो के पार्टनर्स द्वारा दिए जाएंगे।

जानिए, कैसे पाएं रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप, जिसमें मिलेंगे शानदार ऑफर.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+